{"_id":"67eeda0e76d09ee4fd0be624","slug":"cricket-championship-reasi-news-c-202-1-sjam1001-121965-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी रॉयल्स व दुर्गा इलेवन की टीमें मैच जीत कर अगले दौर में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी रॉयल्स व दुर्गा इलेवन की टीमें मैच जीत कर अगले दौर में पहुंचीं
विज्ञापन
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रियासी रॉयल्स और सावलाकोट के बीच जारी मैच। फोटो,संवाद।
- जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को रियासी रॉयल्स ने सावलाकोट और दुर्गा इलेवन ने रियासी बुल्स की टीम को हराया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मैच में रियासी रॉयल्स ने बल्लेबाजी करते सभी विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवर में 154 रन बनाए। बल्लेबाज कमलजीत ने 63, विकास ने 25 और इम्तियाज भट्ट ने 20 रन बनाए। टीम को 19 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। सावलाकोट के गेंदबाज भूषण बंदराल व पंजाबी ने तीन-तीन तथा निंजा व सुरजीत ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सावलाकोट की पूरी टीम 18.5 में 124 रन ही बना सकी और मैच 30 रनों से हार गई। बल्लेबाज सुरजीत सिंह ने 79 व भूषण ने 18 रन बनाए। रॉयल्स के गेंदबाज इम्तियाज भट्ट,आसिफ मलिक व देव करन सिंह ने दो-दो और विकास व ऋषि ने एक-एक विकेट लिया। कमलजीत को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में दुर्गा इलेवन ने रियासी बुल्स को एकतरफा मुकाबले में 112 रनों से हराया। दुर्गा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। बल्लेबाज संजू राजपूत ने 35, विशाल ठाकुर ने 49 व माणिक ने 30 रन बनाए। रियासी बुल्स के नदीम भट्ट ने तीन अजय फौजी ने दो और पंकज ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रियासी बुल्स की पूरी टीम 13.3 ओवर में 69 रन ही बना सकी। बल्लेबाज अजय फौजी ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। दुर्गा इलेवन के मोहम्मद वसीम ने चार विकेट लिए जिन्हें सर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। गेंदबाज अंश शर्मा ने भी तीन हैप्पी फेंसर व मोबिन चौधरी ने एक-एक विकेट लिया।