फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cow smugglin in jyodia

Jammu News: ज्यौड़ियां में आठ गोवंश मुक्त करवाए, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
cow smugglin in jyodia
ज्यौड़ियां। पलांवाला पुलिस ने गांव खड़ाह के इलाके में गोवंश तस्करी की कोशिश को नाकाम किया। आठ गोवंशों को तस्करों से मुक्त करवाया। चौकी प्रभारी दानिश केसर के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोग देर रात खड़ाह से राजोरी क्षेत्र की ओर गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर हम ने एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा और थाना प्रभारी नीरज चौधरी की देखरेख में एक विशेष टीम तैयार की और संदिग्ध स्थान यानी खड़ाह में पहुंचे। देखा कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बहुत ही क्रूर तरीके से गोवंश का परिवहन कर रहे थे। पुलिस पार्टी को देखकर चार के करीब अज्ञात आरोपी मौके से भाग गए, जबकि एक आरोपी जहगैर अहमद पुत्र नूर दीन निवासी कास्तीगढ़ डोडा को पकड़ लिया गया। 8 गोवंशों को मुक्त करवाया गया। जांच के दौरान तस्कर डीएम की अनुमति भी प्रस्तुत करने में विफल रहे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन खौड़ में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed