फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court rejected government's appeals

खंडपीठ ने सरकार की तीन अपीलों को खारिज किया

Sat, 20 Sep 2014 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Sep 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
court rejected government's appeals

केएएस की विभिन्न श्रेणियों में याचिकाकर्ताओं को नियुक्त करने के रिट कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को चुनौती देने वाली तीन एलपीए को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस एमएम कुमार और जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर की खंडपीठ ने रिट कोर्ट के फैसले को बनाए रखा और सरकार की तीनों एलपीए को रद कर दिया।

विज्ञापन


मामले की सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने पाया कि तीनों मामले रिट कोर्ट द्वारा आठ अगस्त 2013 को दिए गए फैसले को चुनौती देने वाली हैं। विभिन्न सिविल पदों के लिए पब्लिक सर्विस कमीशन ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया। चुने गए प्रतियोगियों को केएएस, जेएंडके एकाउंट्स और जेएंडके पुलिस में नियुक्त किया जाना था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा कि कुछ चयनित लोगों के ज्वाइन न करने पर कुछ पद खाली बच गए थे। मेरिट के आधार पर उन्हें खाली पदों पर नियुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील पर सुनवाई करते हुए रिट कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि याचिकाकर्ताओं को खाली पदों पर नियुक्त किया जाए। सरकार द्वारा रिट कोर्ट के आदेश को चुनौती दिए जाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने भी कहा कि खाली पदों पर याचिकाकर्ताओं को नियुक्त किया जाना चाहिए।

जबकि सरकार के सीनियर एएजी गगन बसोत्रा का कहना था कि संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में वेटिंग लिस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। खंडपीठ ने कहा कि आयोग का अनुमोदन एक साल तक रहता है और इसकी सूचना सरकार को भी दी जाती है। इसे छह माह के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है।


आयोग को अपने अनुमोदन के साथ वेटिंग लिस्ट भी सरकार को सौंपी जानी चाहिए थी। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए खंडपीठ ने सरकार की तीनों एलपीए खारिज कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed