फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court opening in rspura

Jammu News: मुंसिफ कोर्ट भवन समर्पित

Wed, 31 Jul 2024 07:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 31 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
court opening in rspura
न्यायमूर्ति ताशी रबिस्तान ने आरएस पुरा में किया शुभारंभ
विज्ञापन

आरएस पुरा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ताशी रबिस्तान ने मंगलवार को मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा (विरासत भवन) का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य न्यायाधीश ने अदालत परिसर का दौरा किया और बार के सदस्यों के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से काेर्ट परिसर में जलभराव को रोकने के लिए अदालत परिसर में टाइल-वर्क बिछाने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया था। न्यायालय में दो से अधिक न्यायालयों को समायोजित करने की भविष्य की योजना के साथ एक नए न्यायालय परिसर के निर्माण का प्रस्ताव पहले से ही विचाराधीन है।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश जम्मू संजय परिहार ने कहा कि मुंसिफ कोर्ट आरएस पुरा 1905 में अस्तित्व में आया था। उच्च न्यायालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की देखरेख में इमारत को इसकी मूल भव्यता में संरक्षित किया गया है। इस दौरान एसडीएम सीमा परिहार, जम्मू परवीन पंडोह विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट, मुंसिफ आरएस पुरा संदीप सेन, अतिरिक्त मुंसिफ, आरएस पुरा राशि वर्मा, मुख्य न्यायाधीश संजय परिहार, प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश जम्मू व अन्य अधिकारियों सहित बार एसोसिएशन आरएस पुरा के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed