फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: फर्जी प्रमाणपत्र से हासिल की नौकरी दो आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

विज्ञापन
court news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। फर्जी नियुक्ति मामले में क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल विंग ने दो आरोपियों के खिलाफ शनिवार को अदालत में चालान पेश किया। यह मामला 2022 में दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि विजय कुमारी निवासी भगवती नगर जम्मू ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए फर्जी डिप्लोमा के आधार पर 2002 में लैब बियरर के रूप में नियुक्ति हासिल की थी।
बाद में संबंधित बोर्ड द्वारा सत्यापन में पुष्टि हुई कि ऐसा कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था। इससे यह साबित हुआ कि प्रमाणपत्र जाली था। जांच से पता चला कि आरोपी की वास्तविक जन्मतिथि, उसकी आठवीं कक्षा के रिकॉर्ड के अनुसार 1959 है। दिसंबर 2002 में नियुक्ति के समय वह लगभग 43 वर्ष की थी। इसलिए वह चतुर्थ श्रेणी के सरकारी पद के लिए अयोग्य थी। कम उम्र दर्शाने वाले जाली डिप्लोमा का इस्तेमाल करके उसने धोखे से नौकरी ली। बाद में नियमितीकरण और फिर पदोन्नति हासिल की।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों और मुख्य शिक्षा अधिकारी के रिकॉर्ड से पुष्टि हुई कि आरोपी ने 2002 से 2019 तक कुल 29 लाख से अधिक का वेतन प्राप्त किया जिससे सरकारी खजाने को गलत नुकसान हुआ। बार-बार तलब किए जाने के बावजूद आरोपी ने जाली डिप्लोमा तैयार करने से संबंधित तथ्य छिपाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में कन्या मिडिल स्कूल कैनाल रोड जम्मू की तत्कालीन प्रधानाचार्या सकीना बानो की ओर से कर्तव्य में लापरवाही भी स्थापित हुई जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आरोपी के कार्यभार ग्रहण करते समय दस्तावेजों की प्रामाणिकता सत्यापित नहीं की। इस जान-बूझकर की गई चूक के लिए उन्हें भी दोषी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed