फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: बिना शर्त माफी मांगने के बाद अधिवक्ता को मिली राहत, हाईकोर्ट ने हटाईं सख्त टिप्पणियां

विज्ञापन
court news
- मानवाधिकार आयोगों की बहाली को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर कोर्ट ने पहले लगाई थी फटकार
विज्ञापन

- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट ने माना माफीनामा सच्चा, कहा- अब टिप्पणियां भविष्य में नहीं पढ़ी जाएंगी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने एक अधिवक्ता को बड़ी राहत दी है। अदालत ने अपने पुराने आदेश में की गई कड़ी टिप्पणियों को हटाते हुए कहा कि अधिवक्ता की ओर से मांगी गई बिना शर्त माफी सच्ची और ईमानदार है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट ने माना कि यह मामला अनुभव की कमी और सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा था इसलिए टिप्पणियों को अब भविष्य में उनके खिलाफ नहीं पढ़ा जाएगा।

मामला वर्ष 2021 का है। जम्मू के रहने वाले विधि स्नातक निखिल पाधा ने जनहित याचिका दाखिल कर जम्मू-कश्मीर मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, जवाबदेही आयोग और राज्य सूचना आयोग को दोबारा शुरू करने की मांग की थी। उनका कहना था कि इन आयोगों के बंद होने से आम लोगों की शिकायतें लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन


उस समय हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता किसी के इशारे पर राजनीतिक उद्देश्य से कोर्ट आ रहे हैं। अदालत ने सख्त टिप्पणियां करते हुए उन पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद निखिल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की। सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2022 में निर्देश दिया कि वह हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी पेश करें और अगर माफी सच्ची पाई जाए तो कोर्ट उनके भविष्य को देखते हुए सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश के बाद निखिल ने हाईकोर्ट में शपथपत्र देकर माफी मांगी और कहा कि उस समय वे नए कानून स्नातक थे तथा अनुभव की कमी और भाषा की सीमाओं के कारण याचिका का मसौदा सही ढंग से तैयार नहीं कर पाए। हाईकोर्ट ने कहा कि निखिल अब अधिवक्ता हैं और उन्होंने सच्चे मन से अपनी गलती स्वीकार की है। अदालत ने माना कि यह गलती उत्साह और अनुभव की कमी के कारण हुई। इसलिए आदेश के कुछ हिस्सों से की गई टिप्पणियां हटा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed