फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: नगरोटा गोशाला में सही से नहीं रखे जा रहे मवेशी, समिति व नगर निगम से जवाब तलब

विज्ञापन
court news
हाईकोर्ट ने एनजीओ की याचिका पर जारी किया निर्देश
विज्ञापन




जम्मू। गैर सरकारी संगठन सेव एनिमल ने नगरोटा में बनी गोशाला में मवेशियों का सही से रखरखाव न करने का आरोप लगाया है। एनजीओ की प्रधान रंपी मदान ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा कि गोशाला में मवेशियों की इस हालत पर गोशाला समिति और नगर निगम जवाब दे। इस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह व न्यायाधीश राहुल भारती ने समिति और निगम को जवाब देने को कहा है। खंडपीठ को सूचित किया गया कि इसका रखरखाव गोशाला समिति को सौंपा गया है, जोकि ऐसा करने में असफल हुई है। इससे मवेशियों की हालत खराब हो रही है।




कहा कि गोरक्षा समिति मवेशियों की टैगिंग पर पूरी तरह से चुप है। एनजीओ की प्रधान ने गोशाला का दौरा किया और देखा कि किसी भी घोड़े और बछड़े को टैग नहीं किया गया है। सभी मवेशियों को दोपहर 12:00 बजे से बंद कर दिया गया था। वहां अपर्याप्त पानी और भोजन नहीं था। पूछने पर बताया गया कि घास काटने के लिए बिजली नहीं थी और इस कारण से मवेशियों को बिना भोजन के शेड के अंदर रखा गया था। वहां केवल एक महिला, एक पर्यवेक्षक, दो बच्चे और एक पुरुष परिचारक था। एक बच्चा गोबर उठा रहा था। टैग नंबर, मवेशी रिकॉर्ड की स्वीकृति, मृत्यु रिकॉर्ड के साथ मवेशियों की संख्या का खुलासा करने वाले किसी भी रिकाॅर्ड का कोई रखरखाव नहीं था। एक ही शेड में बैल, गाय और बछड़ों को रखा गया था। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed