फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court

जेकेएसएसबी की फॉरेस्टर भर्ती में चयन प्रक्रिया पर कैट की रोक

विज्ञापन
court
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से की जा रही फॉरेस्टर पद की भर्ती की अंतिम चयन सूची पर केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) ने रोक लगा दी है। कैट ने कहा कि इस भर्ती से जुड़ा मामला पहले से लंबित है। इसके निपटारे तक जेकेएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती की चयन सूची पर फैसला न करे।
विज्ञापन

कैट की पीठ में न्यायिक सदस्य डीएस मेहरा और सदस्य आनंद माथुर ने कहा कि न्याय के हित में यह जरूरी होगा कि जेकेएसएसबी चयन की प्रक्रिया को फिलहाल पूरी न करे। जेकेएसएसबी ने 27 जुलाई को फॉरेस्टर पद के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें अभ्यर्थी के लिए विज्ञान विषय सहित बारहवीं की शैक्षिक योग्यता रखी गई। याची अभ्यर्थियों ने दलील दी कि फॉरेस्टर पद फॉरेस्ट गार्ड से बड़ा है। इसके लिए स्नातक फॉरेस्ट्री या समकक्ष की शैक्षिक योग्यता जरूरी है। एडवोकेट मीर सिकंदर मीर ने कहा कि हाईकोर्ट ने चार दिसंबर 2017 को आदेश दिया था, जिसमें सरकार ने नियमों में संशोधन के लिए छह माह की मोहलत मांगी। इस पर कैट ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को पांच साल हो गए हैं और उस आदेश पर अमल करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस सब के बीच कोर्ट आदेश के विपरीत भर्ती प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया जा सकता, लिहाजा चयन प्रक्रिया को फिलहाल अंतिम रूप न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed