{"_id":"5f4033cd8ebc3e3ccc5f6b26","slug":"court-jammu-city-news-jmu216982018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः 2014 के फर्जीवाड़ा मामले में मृतक पुलिस कर्मी समेत दो के खिलाफ चालान पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः 2014 के फर्जीवाड़ा मामले में मृतक पुलिस कर्मी समेत दो के खिलाफ चालान पेश
Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
फर्जीवाड़ा कर नौकरी दिलाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी पुलिस महकमे में तैनात था, जिसकी अब मौत हो चुकी है। एक अन्य आरोपी सीआईएसएफ का जवान है, जो इस समय हिरासत में है। मामला 2014 का है।
विज्ञापन
खुर्शीद अहमद निवासी पुलवामा की मौत हो चुकी है, वह पुलिसकर्मी था। उस पर और सीआईएसएफ के जवान शकील अहमद निवासी लंगर जम्मू पर केस चल रहा है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर चालान पेश किया। एसडीआरएफ 2 बटालियन के सीओ की ओर से क्राइम ब्रांच के पास दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
शिकायत में बताया गया कि सीआईएसएफ से पहले शकील बतौर कांस्टेबल एसडीआरपीएफ 2 बटालियन में तैनात हुआ था। जब शकील के दस्तावेजों की जांच हुई तो पता चला कि एनसीसी सर्टिफिकेट और आईआईटी की डिग्री फर्जी है। इस फर्जी डिग्री के लिए मृतक पुलिसकर्मी खुर्शीद ने शकील से डेढ़ लाख लिए थे।
विज्ञापन