फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court

तीन जिला जजों को सुपर स्केल, सात को सिलेक्शन ग्रेड

विज्ञापन
court
जम्मू। हाईकोर्ट ने वीरवार को तीन जिला जजों की उच्च न्यायिक सेवाओं में सुपर स्केल प्लेसमेंट को मंजूरी दी। साथ ही सात जिला एवं सत्र जजों को सिलेक्शन ग्रेड की मंजूरी भी दी। चीफ जस्टिस गीता मित्तल की अध्यक्षता में वीरवार को फुल कोर्ट लगी।
विज्ञापन

सुपर स्केल में जिला जज किकर सिंह परिहार, अब्दुल राशिद मलिक और इंद्र सिंह शामिल हैं। इन्हें 8 अगस्त 2020 से इसका लाभ मिलेगा। सिलेक्शन ग्रेड में जज मोहन सिंह परिहार, मोहम्मद इब्राहिम वानी, शाम लाल, मोहम्मद अशरफ मलिक, कौसर अहमद कुरैशी, रविंद्र नाथ और परवेज हुसैन शामिल हैं। एक अन्य आदेश में डोडा के अतिरिक्त जिला जज जुबैर अहमद को श्रीनगर अटैच किया है। इन्होंने वालंटियर रिटायरमेंट मांगी है। जब तक इनकी मांग पर अमल नहीं होता। तब तक यह श्रीनगर अटैच रहेंगे। जम्मू विंग में अटैच महमूद चौधरी को डोडा जिला का अतिरिक्त जिला जज नियुक्त किया गया है। जिला जज मिर्जा रियाज, विजय सिंह, मसरत रूही, बलवीर लाल, अश्विनी कुमार, कुसुम लता और अजाज अहमद खान को उनके पदों पर स्थायी किया गया है। पहले ये लोग कार्यकारी जज के तौर पर कार्यरत किए गए थे। किशोर कुमार, जुबैर अहमद, मदन लाल, मसरत शहीन, अकरम चौधरी, राजेे सेकरी, जफर हुसैन, एससी कातल, विरेंद्र भाऊ, चैन लाल बोरिया, कमलेश पंडिता और रूपाली रत्ता ज्यूडिशियल अधिकारी के तौर पर बने रहेंगे।
विज्ञापन

जस्टिस गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
जम्मू। श्रीनगर में वीरवार को हाईकोर्ट की पूर्ण कोर्ट लगी। जिसमें जस्टिस संजय गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। जस्टिस गुप्ता का 27 जुलाई को निधन हो गया था। चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने कहा कि जस्टिस गुप्ता काफी देर तक एक वरिष्ठ वकील रहे और इसके बाद वह जज बने। उन्होंने कभी अपनी सफलता और उपलब्धियों का बखान नहीं किया। अपने काम के प्रति वह बहुत ही ईमानदार थे। उनकी कमी हाईकोर्ट को खलती रहेगी। चीफ जस्टिस के अलावा हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल समेत तमाम जजों और न्यायिक अफसरों ने जस्टिस गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed