{"_id":"9613b1200feb2bd809c99b3dca310fd1","slug":"court-hearing-on-masarat-alams-bail-plea-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसर्रत की जमानत पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसर्रत की जमानत पर फैसला आज
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 22 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
अलगाववादी नेता तथा मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मसर्रत आलम के मामले में मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी जमा कर दी। साथ ही उसकी जमानत के खिलाफ अदालत के सामने अपनी आपत्तियां भी रखीं। याचिका पर सुनवाई और बहस बुधवार को होगी।
विज्ञापन
मसर्रत के वकील शब्बीर अहमद बट ने बताया कि मसर्रत की ओर से 17 अप्रैल को बेल एप्लीकेशन दी गई थी, जिस पर पुलिस को 20 अप्रैल को रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन वह नहीं कर पाई। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने अदालत के निर्देश पर मसर्रत आलम पर दर्ज मामले से संबंधित पूरी केस डायरी अदालत में जमा करने के साथ ही उसकी जमानत पर अपने एतराज भी जमा कर दिए। शब्बीर ने बताया कि अब इसको लेकर बहस होनी है।
विज्ञापन
सीजेएम बडगाम ने बुधवार को सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है। गौरतलब है कि पुलिस ने मसर्रत आलम को हुर्रियत कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी के त्राल चलो की काल से पूर्व 17 अप्रैल को घर से गिरफ्तार किया था।