{"_id":"59e4c3474f1c1bdb538b7c2c","slug":"couple-injurred-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर में दंपति घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर में दंपति घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बट्टलबालियां में सोमवार दोपहर को कार व मोटरसाइकिल टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे बट्टलबालिया में बीएड कालेज के नजदीक फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार व मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार नीलम शर्मा पत्नी वेद प्रकाश और वेद प्रकाश पुत्र कृपाराम दोनों निवासी संगूर उधमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को वाहन की व्यवस्था करके जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।