{"_id":"647112436ec2e7dcbe0116d8","slug":"councilor-met-with-the-director-of-local-body-samba-news-c-10-1-125330-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पार्षदों ने निदेशक लोकल बॉडी से की नप अध्यक्ष की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पार्षदों ने निदेशक लोकल बॉडी से की नप अध्यक्ष की शिकायत
विज्ञापन
कहा - सभी वार्डों को समान फंड आवंटित नहीं कर रहे नप अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के छह पार्षद शुक्रवार को निदेशक लोकल बॉडी जम्मू से मिले। उन्होंने अधिकारी से शिकायत की कि नप अध्यक्ष केवल अपने चहेते पार्षदों को ही फंड दे रहे हैं। वे उनके लिए अन्य वार्डों का फंड भी काट दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वार्ड के सुधार के लिए धन का आवंटन न करने के संबंध में पार्षदों में रोष है। नप अध्यक्ष हर पार्षद को समान धन आवंटित नहीं कर रहे हैं। इसके कारण वार्डों में कोई काम ठीक से नहीं हो पा रहा है। सभी वार्डों में लेन/ड्रेन आयरन जंगला (स्टेज वर्क) की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, लेकिन इनमें से केवल 5.72 लाख रुपये ही अध्यक्ष ने आवंटित किए। वह भी कुछ चुनिंदा वार्डों में। सभी को वह पैसे नहीं मिले। कहा कि नप अध्यक्ष खुद अपनी काम भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई। लेकिन, उसमें से आजतक एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया। कॉम्प्लेक्स के चयनित भूमि की चारदीवारी तक नप ने नहीं करवाई है।
पार्षदों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट सामग्री प्रत्येक वार्ड में ठीक से वितरित नहीं की गई है। इसके लिए नप अधिकारी को समान स्ट्रीट लाइट सामग्री प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने चाहिए। उन्होंने मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने की मांग की। मौके पर पार्षद कुमेर सिंह, बाबू तारा चंद, प्रिंस आनंद, महेश्वर राज, उत्तम चंद और सुदेश कुमारी मौजूद थीं।