फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Councelling Start for Admission in Govt. Engneering Colleges

Jammu News: इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू

विज्ञापन
Councelling Start for Admission in Govt. Engneering Colleges
- एक से 500 रैंक लेने वाले विद्यार्थियों को बुलाया, बोपी की ओर से जम्मू और श्रीनगर कार्यालय में करवाई जा रही काउंसलिंग
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू । प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया रविवार से शुरू हुई। 2462 सीटों के लिए काउंसलिंग तीन दिनों तक चलेगी। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बोपी) की ओर से जम्मू और श्रीनगर कार्यालय में काउंसलिंग करवाई जा रही है।



काउंसलिंग के पहले दिन एक से 500 रैंक में आने वाले विद्यार्थियों को बुलाया गया है। बाहु प्लाजा स्थित बोपी कार्यालय के बाहर सुबह से ही विद्यार्थियों व उनके साथ आए अभिभावकों की भीड़ लगी रही। इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नौ जून को हुई थी। 1662 युवाओं ने प्रवेश परीक्षा दी थी और तीन दिन में सभी को ही काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। प्रदेश में सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के बाद ही रैंक मिली थी।
विज्ञापन




अभ्यर्थी अथर्व महाजन ने प्रवेश परीक्षा में 40वीं स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया में सबसे पहले दस्तावेजों की जांच होती है उसके बाद उम्मीदवार से ही कॉलेज की प्राथमिकता मांगी जाती है। उसके बाद रैंक के हिसाब से काउंसलिंग कमेटी एक कॉलेज को उम्मीदवार के लिए तय कर लेती है। अथर्व ने कहा कि एक विद्यार्थी से तीन से चार मिनट तक काउंसलिंग कमेटी प्रश्न पूछती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंगदपाल सिंह डिग्याना आश्रम के रहने वाले हैं। प्रवेश परीक्षा में उन्हें 48वीं रैंक मिली थी। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस में सीट मिली है। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि कंप्यूटर साइंस में ही सीट मिलेगी। 12 से 13 सदस्य काउंसलिंग कमेटी प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के साथ-साथ ही दाखिले से जुड़ी हर प्रक्रिया व जानकारी देती है।


गवर्नमेंट कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सीट मिली



सैनिक कॉलोनी के राघव शर्मा ने प्रवेश परीक्षा में 58वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया काफी अच्छी है। सबसे पहले एक फॉर्म भरा जाता है जिसमें कॉलेज की प्राथमिकता देनी पड़ती है। इसके बाद काउंसलिंग कमेटी विद्यार्थी को एक कॉलेज आवंटित कर देती है। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सीट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed