फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corruption in the state boils my blood says governor malik

राज्य में भ्रष्टाचार इतना अधिक कि खून खौलता है, बोले राज्यपाल मलिक

Tue, 23 Jul 2019 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजित बिसारिया, जम्मू
अजित बिसारिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
corruption in the state boils my blood says governor malik
satya pal malik

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार इतना है कि उनका खून खौलता है। कई नेता और नौकरशाह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। उन्होंने जांच का आदेश दिया है जिसमें दो या तीन पूर्व मंत्रियों की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर वे दोषी पाए गए तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि वे बख्शे नहीं जाएं। मैं यह नहीं देखूंगा कि वे किस पार्टी के हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में इतना भ्रष्टाचार देखकर मेरा खून खौलता है, जहां अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। आज मैं राज्य का राज्यपाल हूं और कल हो सकता है मैं साधारण नागरिक रहूंगा। मेरा नजरिया नहीं बदलेगा। 
विज्ञापन


इस राज्य में कदाचार के बारे में निजी तौर पर मैं अपनी राय व्यक्त कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि राज्य के कानून के मुताबिक मेरे पास भले पर्याप्त अधिकार नहीं हो लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष अधिकार हासिल करने से भी नहीं हिचकिचाउंगा। राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मैं किसी भी हद तक जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed