फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu news: Court frames corruption charges on former CEO JDEO Principal and RET teacher

जम्मू: विशेष अदालत ने पूर्व सीईओ, जेडीईओ, प्रधानाचार्य और आरईटी शिक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप किए तय

Wed, 31 May 2023 01:24 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2023 01:24 PM IST
सार

आरोप है कि उक्त अधिकारियों ने प्रीति रानी को नियम ताक पर रखकर आरईटी शिक्षक नियुक्त किया। इसके बदले में 98 हजार रुपये वेतन के रूप में भी निकाला गया।

विज्ञापन
jammu news: Court frames corruption charges on former CEO JDEO Principal and RET teacher
न्यायालय - फोटो : file photo

विस्तार

भ्रष्टाचार-विरोधी विशेष अदालत जम्मू के विशेष न्यायाधीश ताहिर खुर्शीद रैना ने जम्मू शिक्षा विभाग के पूर्व सीईओ तरसेम लाल, पूर्व जेडईओ चौकी चौरा राम राखा, शेरू राम प्रधानाचार्य हाई स्कूल मल्लाह और आरईटी शिक्षक प्रीति रानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए हैं। 

विज्ञापन


आरोप है कि उक्त अधिकारियों ने प्रीति रानी को नियम ताक पर रखकर आरईटी शिक्षक नियुक्त किया। इसके बदले में 98 हजार रुपये वेतन के रूप में भी निकाला गया। कस्तूरी लाल निवासी मल्लाह चौकी चौरा ने उक्त अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर की थी। मंगलवार को मामले पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों को सुनने के मामले में पेश तथ्य के आधार पर उक्त अधिकारियों और लाभार्थियों पर भ्रष्टाचार के आरोप तय किए।
विज्ञापन


एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक को निलंबित किया

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने संयुक्त निदेशक, एससीईआरटी (मंडल कार्यालय कश्मीर) मोहम्मद शरीफ देधर को निलंबित कर दिया है। वह मुख्य शिक्षा अधिकारी भी थे। निलंबन की अवधि के दौरान स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर के साथ संबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed