{"_id":"696ff5fac520248cca0d17f1","slug":"corporation-news-jammu-news-c-10-jmu1052-816801-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांधी नगर व गंग्याल में सफाई व अतिक्रमण पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांधी नगर व गंग्याल में सफाई व अतिक्रमण पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
स्वच्छ गणतंत्र दिवस अभियान के तहत आयुक्त सचिव ने कई वार्डों का किया औचक निरीक्षण
जम्मू। स्वच्छ गणतंत्र दिवस अभियान के अंतर्गत आवास एवं शहरी विकास विभाग की कमिश्नर सचिव मनदीप कौर ने मंगलवार को निगम कमिश्नर डॉ. देवांश यादव के साथ गांधी नगर और गंग्याल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान स्वच्छता एवं अतिक्रमण के खिलाफ संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। कुछ स्थानों पर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पीला पंजा चलाया गया।
आयुक्त सचिव ने निरीक्षण के दौरान सड़कों, गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का आकलन किया। अधिकारियों ने ठोस कचरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली, घर-घर कचरा संग्रह, कचरे के पृथक्करण तथा फुटपाथ व सड़कों पर हुए अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पूर्व शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाना है। साथ ही पैदल यात्रियों और यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमण को हटाएं।
निगम कमिश्नर डॉ. देवांश यादव ने बताया कि सफाई अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और मशीनरी तैनात की गई है। जल्द ही शहर में स्वच्छ वातावरण का माहौल देखने को मिलेगा।