फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus, Youth claiming treatment for Corona arrested in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः कोरोना के इलाज का दावा करने वाला मोहम्मद हुसैन गिरफ्तार, पुलिस ने की ये अपील

Sat, 21 Mar 2020 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 02:30 PM IST
सार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमार्ग इलाके में पुलिस ने 21 वर्षीय एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। वह कोरोना वायरस का इलाज करने का दावा कर रहा था।

विज्ञापन
Coronavirus, Youth claiming treatment for Corona arrested in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमार्ग इलाके में पुलिस ने 21 वर्षीय एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। वह कोरोना वायरस का इलाज करने का दावा कर रहा था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्ति का सफल इलाज कर सकता है।
विज्ञापन


क्लिप में इसे और लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहिचौदा के मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि वह डॉक्टर से इलाज कराएं और किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

बशीर खान कोरोना वायरस नियंत्रण के बने इंचार्ज

उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान को कश्मीर में कोरोना वायरस के रोकथाम का ओवरआल इंचार्ज बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वे सप्ताह में तीन दिन कश्मीर में रखकर रोकथाम पर कड़ी निगरानी रखेंगे। खान को हाल में उपराज्यपाल का चौथा सलाहकार बनाया गया है।



कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कश्मीर में 4जी इंटरनेट की सुविधा बहाल करे सरकार: हुर्रियत
कोरोना वायरस से निपटने के लिए मीरवाइज उमर फारूक की अगुवाई वाली हुर्रियत कांफ्रेंस ने कश्मीर में 4जी इंटरनेट  सुविधा बहाल करने की मांग की है। एक बयान में हुर्रियत ने कहा कि घाटी में फैले इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट को  देखते हुए 4जी सुविधा तुरंत बहाल की जानी चाहिए।

हुर्रियत ने लोगों से आग्रह किया कि वे वायरस को रोकने के लिए घर के अंदर रहें ताकि वायरस के प्रसार को रोक कर कीमती मानव जीवन बचाया जा सके। संगठन ने देश की विभिन्न जेलों में बंद सभी कश्मीरी कैदियों को मानवीय आधार पर रिहा करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed