{"_id":"5ebc45f08ebc3e9091406d2d","slug":"coronavirus-jammu-city-news-jmu209862333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की मौत के बाद प्रीतनगर को किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की मौत के बाद प्रीतनगर को किया गया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना संक्रमण के नए केंद्र के रूप में उभर रहे जम्मू शहर व आसपास के इलाकों में तीन मामले सामने आने पर फौरन संबंधित क्षेत्र सील कर दिए गए। डिग्याना के रूपनगर, प्रीतनगर में कोरोना से बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया। उधर कोटभलवाल के सेरी पंडिता में एक मामला पॉजिटिव आने पर क्षेत्र में तारबंदी कर दी गई। इन दोनों इलाकों में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगाें की पहचान की जा रही है।
इस बीच न्यू प्लॉट क्षेत्र में एक और कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सख्ती बढ़ा दी गई। यह मामला कोरोना संक्रमित महिला के पड़ोस से आया है, जिसका जीएमसी में इलाज के दौरान टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। बुधवार को प्रशासन ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के दो सदस्याें को क्वारंटीन किया है। न्यू प्लाट क्षेत्र से पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने 50 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनमें कई की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को सीडी कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। न्यू प्लॉट क्षेत्र में बुधवार को आवश्यक सामग्री के प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन नया मामला आने के बाद दोबारा उक्त मोहल्ले में सख्ती कर दी गई है।