फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

सेनीटाइजेशन व सेनीटेशन कार्य की ली जानकारी

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू। नगर निगम की हैल्थ सैनिटेशन कमेटी की बैठक चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया की अध्यक्षता में हुई। बलोरिया ने अब तक शहर की सभी 75 वार्डों में किए गए सैनिटाइजेशन कार्य की जानकारी ली और बेहतर कार्य के लिए अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से शहर के सभी नालों की सफाई को लेकर भी समीक्षा की, जो बरसात के दिनों में परेशानी बनते हैं। अधिकारियों को बरसात का मौसम आने से पहले इन सभी नालों की सफाई के निर्देश दिए। चेयरमैन ने अधिकारियों से नगर निगम को सैनिटाइजेशन के लिए प्रशासन की ओर से स्थापित क्वारंटाइन सेंटरों और चार रेड जोन में चल रहे सैनिटाइजेशन के कार्य की भी जानकारी ली और अधिकारियों को नियमित रूप से इनमें सफाई व छिड़काव करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बलोरिया ने कहा कि जिस प्रकार से जम्मू शहर में निगम की टीम ने अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्य करते हुए कोरोना को फैलने से रोका हुआ है यह सराहनीय कार्य है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम के वे कर्मचारी भी प्रशंसा के पात्र है, जो दिन-रात क्षेत्रों को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed