{"_id":"5e6d301d8ebc3ea82e5c6074","slug":"coronavirus-jammu-city-news-jmu205956543","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से घबराने के बजाय सावधानी बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से घबराने के बजाय सावधानी बरतें
विज्ञापन
डॉ. चंद्र प्रकाश।
जम्मू। भले ही कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल है। लेकिन थोड़ी सी सावधानी और एहतियात बरतकर इस वायरस से बचा जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से मानव से मानव के संपर्क में आने से परहेज किया जाना चाहिए। इसके लिए सामूहिक गतिविधियों से दूर रहा जाए।
गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश के अनुसार कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। यह हवा से हवा में उतनी तेजी से नहीं फैलता है। यह मानव के मानव के संपर्क में आने पर फैलता है। इसके लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि सामूहिक गतिविधियों से दूर रहा जाए। इसके लिए सामाजिक, धार्मिक, सामुदायिक सम्मेलन या सभा को कम करें, न्यूनतम करें या स्थगित करें। सामाजिक भीड़ भाड़ से बचे और गैर जरूरी सफर से परहेज करें। यह आपके और आपके रिश्तेदारों, दोस्तों और आम लोगों के हित में हैं। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक व्यक्ति को मास्क की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर इसे पहना जा सकता है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि आप बार-बार हाथ धोएं और सुनिश्चित करें कि हाथ धोने के दौरान पूरा एहतियात बरता जाए।
आयुर्वेदिक नुस्खा भी अपनाएं
आयुर्वेदिक अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. तरण सिंह के अनुसार सफर या अन्य गतिविधियों के दौरान अपने साथ पोटली में जैफल, कपूर और प्याज का मिश्रण बनाकर रखें, इससे कई तरह से वायरस और बैक्टीरिया से बचा जा सकता है। इस मिश्रण को सूंघने से शारीरिक और मानसिक रूप से इसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से अस्पतालों में ओपीडी में कमी
जम्मू। कोबिड-19 (कोरोना वायरस) की दहशत से जीएमसी सहित अन्य एसोसिएटेड अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में कमी आई है। डाक्टरों के अनुसार 30-40 फीसदी की कमी के बीच ओपीडी में जरूरी इलाज के लिए ही मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में हालत यह भी है कि ओपीडी में अधिकतर मरीज बिना मास्क के ही पहुंच रहे हैं। जीएमसी के ही मुख्य गेट और एग्जिट प्वाइंच पर मरीजों और तीमारदारों की स्क्रीनिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही हो रही है। बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की भारी कमी बनी हुई है। जो मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध हैं, वे कई गुणा महंगे दामों पर मिल रहे हैं।

डॉ. तरण सिंह।