फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coronavirus

कोरोना वायरस से बचाव को सामाजिक दूरी बनाएं लोग : मंडलायुक्त

विज्ञापन
coronavirus
जम्मू मंडलायुक्त अटल डुल्लू।
जम्मू। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाएं। कार्यक्रमों को रद्द या लोगों की संख्या को न्यूनतम करने की सलाह भी मंडलायुक्त ने लोगों को दी है। जम्मू में शनिवार को संबंधित अधिकारियों से वायरस के रोकथाम को उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने यह बात कही।
विज्ञापन

डीसी जम्मू सुषमा चौहान, कोरोना वायरस बचाव प्रयासों के नोडल अफसर भूपेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उठाए जा रहे कदमों की अधिकारियों से जानकारी की। डीसी जम्मू ने बताया कि बचाव उपायों के तहत शॉपिंग मॉल, जिम और क्लबों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की जा रही है और उनके यात्रा के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा संदिग्ध मामलों के बारे में सूचना संबंधित जिलों के डीसी को दी जाए। क्वेरंटाइन वार्डों में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की भी उन्होंने जानकारी हासिल की। इस अवसर पर नगर निगम की कमिश्नर, डीआईजी जम्मू, एसएसपी जम्मू और स्वास्थ्य सेवा निदेशक, सीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed