{"_id":"60c5af5e8ebc3e14dd3f3a8f","slug":"coronavirus-in-ladakh-unlock-is-going-to-start-in-ladakh-from-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश जारी: लद्दाख में अनलॉक, ऑड-ईवन नंबरों के हिसाब से चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश जारी: लद्दाख में अनलॉक, ऑड-ईवन नंबरों के हिसाब से चलेंगे वाहन
Sun, 13 Jun 2021 12:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:40 PM IST
सार
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से लद्दाख में सोमवार से लोगों को निजात मिलेगी। अनलॉक प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में सोमवार से अनलॉक शुरू होने जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट लेह ने आदेश जारी कर गैर अनिवार्य यात्री वाहनों की आवाजाही के लिए 50 फीसदी क्षमता तय की है। यह वाहन ऑड-ईवन नंबरों के हिसाब से चलेंगे।
विज्ञापन
ऑड नंबरों के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार जबकि ईवन नंबरों के लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार तय किया गया है। अनिवार्य वस्तुओं की दुकानें सभी दिन जबकि गैर अनिवार्य श्रेणी वाली दुकानों को सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर एक से शाम सात बजे तक खोला जा सकेगा।
विज्ञापन
उधर, जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए आंकड़े राहत दे रहे हैं। पिछले दो माह के बाद प्रदेश में शनिवार को 900 से कम मामलों के साथ 866 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले गत अप्रैल के मध्य में 900 से अधिक मामले आए थे, जिसके बाद यह आंकड़ा लगातार ऊपर चलता गया। प्रदेश के 12 जिलों में शनिवार को 50 से कम कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इस बीच पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 14 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में 8 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
कोविड की दूसरी लहर में शनिवार को जीएमसी जम्मू में करीब दो माह के बाद चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि तीन दिन पहले बीसी रोड से मिले भिखारी के शव में कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह जीएमसी राजोरी में 2, आईवीवाई अस्पताल अमृतसर में 1, सीएचसी भद्रवाह में 1, डीएमसी लुधियाना में 1, जनरल अस्पताल राजोरी में 1, घर और मृत लाए मामलों में 2, एसएमएचएस श्रीनगर में 3, डीएच गांदरबल में 1, जीएमसी अनंतनाग में 1 और जीएमसी बारामुला में 1 मरीज की मौत हुई है।
जिला जम्मू में शनिवार को 34 ही संक्रमित मामले मिले, जिसमें 1 यात्री है। इस जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 115 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसी तरह उधमपुर में 18, राजोरी में 32, डोडा में 45, कठुआ में 12, सांबा में 20, किश्तवाड़ में 5, पुंछ में 29, रियासी में 20, शोपियां में 8, कुलगाम में 37, गांदरबल में 31, बांदीपोरा में 34 संक्रमित मामले मिले। श्रीनगर में सर्वाधिक 164 नए मामले मिले। प्रदेश में वर्तमान में 16284 मामले सक्रिय हैं। जबकि 4174 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घायल जवानों से मिले डीजीपी, आतंकी मुदासिर पंडित और फयाज सोपोर हमले के मास्टरमाइंड