{"_id":"5ed6926f8ebc3e905d3bc603","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-many-covid19-positive-cases-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: 117 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में 2718 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: 117 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में 2718 हुई संक्रमितों की संख्या
Tue, 02 Jun 2020 11:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 34 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच श्रीनगर में सीडी अस्पताल में कोरोना प्रबंधन से जुड़े एक जिम्मेदार डॉक्टर, एसपीओ और ढाबे वाले समेत 117 नए मरीज सामने आए हैं।
मंगलवार को मिले नए मामलों में जम्मू संभाग से 40 और कश्मीर संभाग से 77 मामले शामिल हैं। अब तक प्रदेश में कुल 2,718 पॉजिटिव मामले मिले हैं।
इनमें से 1,732 मामले सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 503 और कश्मीर संभाग में 1,229 मामले हैं। कुपवाड़ा के 25 वर्षीय युवक और बारामुला के 80 वर्षीय बुजुर्ग की श्रीनगर के अस्पताल में मौत हुई है। कश्मीर संभाग में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 29 पहुंच गया है, जबकि प्रदेश में यह संख्या 34 है।
नए पॉजिटिव मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 13, रामबन और पुंछ में 9-9, राजोरी में 3, कठुआ और उधमपुर में 2-2, सांबा और डोडा में एक-एक मामला शामिल हैं।

जम्मू में मिले संक्रमितों में 9 यात्री, जीएमसी के ऑर्थो विभाग में भर्ती दो और मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज भी है। इसके साथ ही सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचा आरएस पुरा का एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। उधमपुर में क्वारंटीन सेंटर के बाहर तैनात एसपीओ और ढाबे वाला कोरोना संक्रमित मिला है।
उधर, इस दौरान श्रीनगर में सबसे ज्यादा15, पुलवामा में 14, कुलगाम में 11, कुपवाड़ा में 10, बारामुला और शोपियां में 7-7, बांदीपोरा और बडगाम में 5-5 नए मामले मिले हैं।
उधर, इस दौरान श्रीनगर में सबसे ज्यादा15, पुलवामा में 14, कुलगाम में 11, कुपवाड़ा में 10, बारामुला और शोपियां में 7-7, बांदीपोरा और बडगाम में 5-5 नए मामले मिले हैं।