Coronavirus in Jammu Kashmir: लद्दाख में 126 लोगाें ने दी कोरोना को मात, जम्मू-कश्मीर में 186 नए संक्रमित
लद्दाख में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर है। प्रदेश के 126 मरीजों ने एक साथ कोरोना को मात दे दी है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। लद्दाख में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 657 रह गई है।
विस्तार
लद्दाख में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर है। प्रदेश के 126 मरीजों ने एक साथ कोरोना को मात दे दी है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। लद्दाख में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 657 रह गई है। प्रदेश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगाें की संख्या 932 है। सबसे ज्यादा मरीज कारगिल जिले में हैं। कारगिल में कुल 690 संक्रमितों में से 503 अभी भी एक्टिव मामलों में शामिल हैं। वहीं, लेह जिले में कुल 242 संक्रमितों में से 154 सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ेंः पानी पर पहरा! कुएं से चोरी रोकने के लिए तैनात है चौकीदार, फिर भी पड़ा डाका तो मिलती है ये सजा
प्रदेश में संक्रमितों के नए मामले रोज सामने आ रहे हैं। बुधवार को 186 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसमें जम्मू संभाग से 28 और कश्मीर से 158 लोग शामिल रहे। राहत यह रही कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में 176 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 45 और कश्मीर से 131 मरीज शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग में 918 और कश्मीर में 2900 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच बहार बरजुला श्रीनगर निवासी 48 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई।
बताया जाता है कि इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। अब तक जम्मू संभाग में 11 और कश्मीर में 78 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मामलों में 32 ट्रैवलर और 154 अन्य वर्ग में शामिल रहे। कुलगाम में 2, श्रीनगर में 29, शोपियां में 35, अनंतनाग में 8, बारामुला में 37, कुपवाड़ा में 22, पुलवामा में 19, बड़गाम में 1, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 3, जम्मू में 7, उधमपुर में 3, कठुआ में 2, सांबा में 4, पुंछ में 2, राजोरी में 8, डोडा और रियासी में 1-1 मामला शामिल है।
यह भी पढ़ेंः लद्दाख के पानी में तनाव की लहरें! अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी, देखें तस्वीरें
प्रदेश में 4258 लोग निगरानी में लिए गए
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोेना के 4258 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 265652 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 39599 को घर पर क्वारंटीन, 2516 को अस्पताल में आइसोलेशन, 31 को अस्पताल में क्वारंटीन, 47660 को घर परसर्विलांस पर लिया गया। इसमें 175758 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 326430 सैंपलों में से 320008 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 6422 संक्रमित मामलों में 2516 सक्रिय हैं, जिसमें 496 जम्मू संभाग और 2020 कश्मीर संभाग से हैं।
उधर, पुलवामा जिले के रोहमू गांव में बुधवार को कोरोना के 23 मामले सामने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव को पूरी तरह सील कर दिया है। 10 दिन के लिए बाजार और अन्य व्यावसायिक इकाइयां बंद रखने को कहा गया है। गांव में बैंक और खिदमत केंद्र भी बंद कर दिए गए हैं। इस गांव में करोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। तहसीलदार राजपोरा रकीब अहमद के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को गांव का दौरा किया। सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर तीन दुकानों और 2 मिलों पर कार्रवाई की।