फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Worker returned from Delhi found infected, 27 figures reached in Udhampur

Coronavirus in Jammu Kashmir: दिल्ली से लौटा श्रमिक पाया गया संक्रमित, उधमपुर में 27 पहुंचा आंकड़ा

Mon, 18 May 2020 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Worker returned from Delhi found infected, 27 figures reached in Udhampur
Coronavirus in Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों से उधमुपर में अपने घरों को लौट रहे श्रमिकों का संक्रमित पाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को रामनगर के सत्यालता गांव का 24 वर्ष का श्रमिक कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह श्रमिक 14 मई को दिल्ली से उधमपुर लौटा था और पहुंचते ही रिवायत पैलेस में क्वारंटीन कर लिया गया था।

विज्ञापन


जिला उधमपुर में पांच मई से लगातार श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। पांच मई को पहला श्रमिक कोरोना संक्रमित पाया गया था। यह श्रमिक दिल्ली से उधमपुर पहुंचा था। इसके बाद छह मई को जम्मू में उधमपुर की पंचैरी तहसील का रहने वाला चालक कोराना संक्रमित पाया गया। 14 मई को लाटी तहसील का रहने वाला श्रमिक संक्रमित मिला था। यह भी दूसरे राज्य से उधमपुर पहुंचा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः  एतकाफः रमजान माह का तीसरा अशरा शुरू, दुनियावी चीजों से दूर होकर अल्लाह की इबादत के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई को लौटा एक अन्य श्रमिक और बीएसएफ जवान बीमार पाया गया था। यह जवान पंजाब से सहायक प्रशिक्षण केंद्र उधमपुर पहुंचा था। वहीं, रविवार को आगरा से उधमपुर लौटा श्रमिक कोरोना संक्रमित पाया गया। आज यानी कि सोमवार को एक और श्रमिक कोरोना संक्रमित पाया गया है।

यह भी पढ़ेंः डोडा ऑपरेशन से टूटी हिजबुल की कमर, आतंकी ताहिर के खात्मे के लिए पैरा कमांडो ने संभाला था मोर्चा


यह श्रमिक 14 मई को दिल्ली से उधमपुर पहुंचा था, जिसे उधमपुर रिवायत हाल में क्वारंटीन किया गया था। 14 मई को टेस्ट भी करवाया गया था। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में संक्रमित निकला है। सोमवार सुबह एंबुलेंस से उसे जीएमसी भेज दिया गया।

श्रमिक को उधमपुर पहुंचने पर परिवार से नहीं मिलने दिया गया था। इसी के साथ अब उधमपुर में संक्रमित मामलों की संख्या 27 हो गई है। इनमें सात लोंगों का उपचार जीएमसी में चल रहा है। 19 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं और एक महिला की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed