फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Sanitation is being done in Jammu city

जम्मूः 50 हजार लीटर पानी में दवा मिलाकर रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा शहर

Sat, 02 May 2020 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 May 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Sanitation is being done in Jammu city
शहर को किया जा रहा सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए रोजाना 50 हजार लीटर पानी में दवा मिलाकर शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। शहर में नगर निगम ने अभी तक एक माह में करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च की है। इस राशि में मशीनरी और स्प्रे पंपों और अन्य मशीनरी की खरीद की गई है। इसके अलावा स्प्रे के लिए केमिकल भी खरीदा जा रहा है। कुल मिलाकर शहर को बचाने के लिए लॉकडाउन के दौरान नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन


रोजाना शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। बड़े टैंकरों के माध्यम से भी सड़कों में स्पे हो रहा है। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए शहर में फॉगिंग अभियान भी जारी है। नगर निगम के अनुसार अभी तक जरूरी मशीनरी का ऑर्डर दिया गया है, जो पड़ोसी राज्यों से आनी बाकी हैं। इसके बाद स्प्रे और फॉगिंग अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने छह लाख रुपये की लागत से 11 सैनिटाइजिंग टनल का निर्माण भी करवाया है। इसके माध्यम से भी कोरोना वायरस से बचाव किया जा रहा है। अस्पतालों और क्वारंटीन केंद्रों में भी टनल और स्प्रे की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कारोना वायरस से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्प्रे आदि के जरूरी सामान के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। रोजाना शहर को सैनिटाइजिंग के साथ-साथ फॉगिंग करवाई जा रही है, यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। -डॉ. शमीम मीर, स्वास्थ्य अधिकारी, एमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed