फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Prisoners are making masks in jail

Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना से जंग में कैदी भी दे रहे योगदान, जेल में बना रहे मास्क

Sun, 26 Apr 2020 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Prisoners are making masks in jail
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश की जेलों में बंद सैकड़ों कैदियों ने जेल परिसर में फेस मास्क के बड़े पैमाने पर उत्पादन के साथ कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए अपना सहयोग दिया है। एलजी प्रशासन से मंजूरी के बाद जेल विभाग ने कैदियों से पिछले महीने उच्च गुणवत्ता वाले पॉली प्रोपाइलीन मास्क का निर्माण कराया।

विज्ञापन


प्रदेश के दोनों संभागों में जेलों के अंदर मास्क बनाने का काम जोरों पर चल रहा है और संबंधित जेल अधीक्षकों के मार्गदर्शन में एक लाख मास्क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महानिदेशक जेल वीके सिंह ने कहा कि कैदी भी कोरोना बचाव में अपना योगदान दे रहे हैं। मास्क की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


प्रतिदिन एक हजार मास्क बनाने के लिए कैदियों को दिया गया है। अब तक 25 हजार से अधिक मास्क बनाए जा चुके हैं। मास्क श्रमिकों को मुफ्त में दिए गए जबकि अन्य मास्क 15 रुपये प्रति पीस की दर से बेचे गए हैं। बाजार में 50 रुपये और 60 रुपये की रेंज में मास्क मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed