फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, People on hunger strike at Quarantine Center in Samba

Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना रिपोर्ट में देरी पर क्वारंटीन सेंटर में भूख हड़ताल पर बैठे लोग, किया प्रदर्शन

Mon, 18 May 2020 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 May 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, People on hunger strike at Quarantine Center in Samba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

सांबा जिला प्रशासन की ओर से जख में बनाए गए एक क्वारंटीन सेंटर में लोगों ने रविवार सुबह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह नौ मई को क्वारंटीन किए गए थे, पर अब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसे लेकर उन्होंने रविवार से खाना भी छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के जख में एक रिजार्ट अखिलेश फार्म में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में ठहरे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी की। उन का कहना था कि नौ मई को उनके सैंपल लिए गए, आज तक उनकी रिपोर्ट ही नहीं आई है। इसके चलते उनमें बेचैनी है। वहां ठहरे लोगों का कहना था कि जो लोग उनके बाद आए उनकी रिपोर्ट आ गई और उनको घरों में भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः डोडा ऑपरेशन से टूटी हिजबुल की कमर, आतंकी ताहिर के खात्मे के लिए पैरा कमांडो ने संभाला था मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयपुर के एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत किया और खाना खाने के लिए कहा। एसडीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि यह स्वास्थ्य विभाग का काम है फिर भी वह विभाग को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed