फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Paid quarantine facility started in Jammu

जम्मू में पेड क्वारंटीन की सुविधा शुरू, शहर के 15 होटल चिह्नित

Mon, 18 May 2020 02:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 May 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Paid quarantine facility started in Jammu
फाइल फोटो - फोटो : PTI

जम्मू जिला प्रशासन ने पेड क्वारंटीन सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके लिए शहर के लगभग 15 होटल चिह्नित किए गए हैं। यहां यदि कोई व्यक्ति क्वारंटीन अवधि के दौरान एकल कमरे की सुविधा चाहता है तो रुक सकता है। इसके लिए उसे संबंधित होटल की ओर से निर्धारित किराये का भुगतान करना होगा। यह जानकारी डीसी सुषमा चौहान ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेनों के आने से लॉकडाउन में फंसे 4000 यात्री अब तक यहां आ चुके हैं। लखनपुर तथा ठंडी खुई से सड़क मार्ग से 1500 लोग आए हैं। श्रमिक एक्सप्रेस से आने वाले जम्मू, सांबा व कठुआ के 700 लोग भी यहां उधमपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन रेल से आने वाले सभी यात्रियों की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर जिलावार जांच के लिए कियोस्क बनाए गए हैं। सैंपल कलेक्शन की अवधि तक ऐसे यात्रियों के लिए चाय तथा नाश्ते का भी प्रबंध किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए बस का भी प्रबंध किया गया है। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5000 यात्रियों के लिए क्वारंटीन सुविधा : एडीसी
एडीसी डॉ. ताहिर फिरदौस ने बताया कि जिला प्रशासन ने विभिन्न स्कूलों, कालेजों तथा सरकारी भवनों में 5000 यात्रियों के लिए क्वारंटीन सुविधा का विकास किया है। वरिष्ठ अधिकारियों को इन केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन केंद्रों में यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां खाने का प्रबंध भी विभिन्न कैटरर की ओर से कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed