फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, lt Governor Jammu Kashmir said Problems increased due to movement of members of Tablighi Jamaat

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल बोले- तब्लीगी जमात के सदस्यों के मूवमेंट से दिक्कतें बढ़ी हैं

Sat, 04 Apr 2020 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) News in Hindi, lt Governor Jammu Kashmir said Problems increased due to movement of members of Tablighi Jamaat
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : PTI

उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि कोरोना से जंग में केंद्र शासित प्रशासन ने काफी मजबूत सर्विलांस रखा है। इसके साथ ही हॉट स्पाट भी चिह्नित कर लिए हैं। लेकिन तब्लीगी जमात के सदस्यों के मूवमेंट से दिक्कतें बढ़ीं हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ राज्यपालों व उप राज्यपालों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


मुर्मू ने आश्वस्त किया कि प्रशासन प्रवासी मजदूरों व छात्रों का पूरा ख्याल रख रहा है। साथ ही पर्याप्त संख्या में क्वारंटीन सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। बताया कि 28 हजार मजदूरों को पूरे प्रदेश में बनाए गए कैंपों में ठहराया गया है। लॉकडाउन की अवधि में उनकी हर सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सर्विलांस काफी मजबूत रखा गया है। जांच की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन


खासकर रेड जोन में यह प्रक्रिया और तेज की गई है। ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के लिए किया गया है ताकि वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी की जा सके साथ ही बैंक व राशन आउटलेट पर सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख में ईरान से लौटे लोगों से बढ़ी संख्या: माथुर

साथ ही बताया कि आवश्यक सामान, खाद्य सामग्री, दवाइयां उपलब्ध हैं। पूरे प्रदेश में एडवांस राशन का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। मिड-डे मील का राशन भी छात्रों को उपलब्ध करा दिया गया है। राष्ट्रपति ने रेड क्रॉस, सिविल सोसाइटी, सामाजिक-धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवी संगठनों की जनभागीदारी से सैनेटाइजेशन, राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित करने को कहा है।

लद्दाख के उप राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने कहा कि ईरान से लौटे श्रद्धालुओं की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी, जहां कुछ लोग संक्रमित हो गए थे। कहा कि दूरदराज के कुछ इलाकों में पहुंच कठिन होने के कारण ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कतें आईं। उन्होंने स्वयंसेवी, धार्मिक व सामाजिक संगठनों की जरूरतमंदों की मदद की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed