फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Limited movement to start in 16 districts of Jammu Kashmir from May 4

जम्मू-कश्मीरः इन 16 जिलों में चार मई से शुरू हो सकेगी सीमित आवाजाही, जानिए किस जोन में है आप

Sat, 02 May 2020 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 May 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Limited movement to start in 16 districts of Jammu Kashmir from May 4
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के ऑरेंज और ग्रीन जोन के रूप में चिह्नित 16 जिलों में चार मई से सीमित आवाजाही शुरू होगी। इन जिलों में टैक्सी, कैब और निजी कारें चल सकेंगी, लेकिन ड्राइवर समेत तीन सवारियां ही होंगी। जिलों में व जिले से बाहर बसें नहीं चलेंगी। अनुमति लेकर कुछ कामकाज भी शुरू किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के चार जिलों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। इसमें जम्मू संभाग के तीन किश्तवाड़, डोडा और पुंछ व घाटी का पुलवामा जिला शामिल है। इन जिलों में सैलून खुलेंगे और जरूरी सेवाएं और वस्तुएं भी मिलेंगी। बसों का संचालन भी होगा, लेकिन बस में 50 फीसदी यात्री ही रहेंगे। बस डिपो में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की मौजूदगी होगी। रेड जोन के रूप में चिह्नित चार जिलों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सैलून भी नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन

 

  • ग्रीन जोन: पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा और पुंछ। इन जिलों में गाइडलाइन का पालन करते हुए सामान्य तौर पर गतिविधियां हो सकेंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रेड जोन: बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर। यहां पूरी तरह से पाबंदियां लागू रहेंगी।
  • ऑरेंज जोन: इसमें प्रदेश के 12 जिले जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ, राजोरी, रामबन, रियासी बारामुला, कुपवाड़ा, गांदरबल, कुलगाम, बड़गाम शामिल हैं।
     

रेड जोन में अब भी 263 मरीज

रेड जोन में चिह्नित चार जिलों में अब भी कोरोना के 263 मरीज हैं। रेड जोन में श्रीनगर में 91 संक्रमित मामलों में से 20 सक्रिय हैं, जबकि 69 रिकवर हो चुके हैं। यहां दो लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इसी तरह बांदीपोरा में 128 संक्रमित मामलों में से 92 सक्रिय हैं। यहां 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं और एक की मौत हुई है।

शोपियां में 74 संक्रमति मामलों में से 57 सक्रिय हैं और 17 स्वस्थ हो चुके है। इसके अलावा अनंतनाग में 95 संक्रमित मामलों में से 94 सक्रिय हैं और यहां एक पीड़ित की मौत हुई है। ग्रीन जोन में पुलवामा में 7 संक्रमित मामलों में से तीन सक्रिय हैं। किश्तवाड़ में एक संक्रमित स्वस्थ हो चुका है। डोडा और पुंछ जिले में कोई मामला नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed