जम्मू-सांबा और कठुआ फिर बने रेड जोन, उधमपुर कोरोना मुक्त घोषित, कश्मीर के सभी जिले अभी रेड जोन में
एक दिन के बाद ही जम्मू, कठुआ और सांबा जिले को फिर रेड जोन घोषित कर दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को जारी सूची के अनुसार कश्मीर संभाग के सभी जिले रेड जोन में हैं। सूत्रों का कहना है कि चूंकि बाहरी राज्यों के लोग कठुआ से दाखिल हो रहे हैं। इनका सांबा और जम्मू से ही गंतव्य तक जाना हो रहा है। इस वजह से एहतियातन इन्हें रेड जोन में रखा गया है। इस बीच ऑरेंज जोन में शामिल उधमपुर जिले को 37 दिन बाद कोराना मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिला 15 अप्रैल को रेड जोन घोषित किया गया था। रविवार को यहां के अंतिम संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
- रेड जोन: जम्मू, कठुआ और सांबा, बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग, श्रीनगर, पुलवामा, कुलगाम, गांदरबल, शोपियां, बडगाम और कुपवाड़ा और लद्दाख का लेह जिला
- ऑरेंज जोन: रियासी, उधमपुर, रामबन और राजोरी
- ग्रीन जोन: डोडा, किश्तवाड़ व पुंछ
जम्मू, उधमपुर, कुलगाम, बडगाम, सांबा, कठुआ, राजोरी, रामबन व रियासी को ऑरेंज जोन तथा पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा व पुंछ को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। ऑरेंज जोन में शामिल उधमपुर जिला 37 दिन बाद कोरोनामुक्त हो गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 28 मार्च को जिले के रामनगर और मगैनी में तीन संक्रमित मिले थे।
15 अप्रैल तक जिले के 20 संक्रमित मरीज सामने आने के बाद रामनगर, मगैनी, नरसू और टिकरी को रेड जोन घोषित किया गया था। इसमें टिकरी निवासी एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 19 संक्रमित ठीक हो गए हैं। मौजूदा समय में 4,171 लोगों को क्वारंटीन और सर्विलांस पर रखा गया है। इसके अलावा 2,464 लोगों ने सर्विलांस की अवधि पूरी कर ली है।