फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Fear of community infection of corona virus in Kashmir

कश्मीर में कोरोना से एक और मौत, सामुदायिक संक्रमण की आशंका, आठ दिन में दोगुने से अधिक संक्रमित मामले

Fri, 05 Jun 2020 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Fear of community infection of corona virus in Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में पिछले आठ दिन में ही दोगुने से अधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें स्थानीय लोग अधिक चपेट में हैं। कुल संक्रमित स्थानीय मामलों में 70 फीसदी कश्मीर से हैं। यही नहीं कश्मीर में पिछले पंद्रह दिन में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से एक मौत हो रही है। कश्मीर में ही अब तक 31 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि जम्मू में 5 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में गत 21 मई से 27 मई तक सात दिन में सिर्फ 531 संक्रमित मामले सामने आए थे जबकि 28 मई से 4 जून के आठ दिन की अवधि में 1225 लोग संक्रमित हो गए। इनमें जम्मू संभाग से 353 और कश्मीर से 872 संक्रमित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों में 531 ट्रैवलर आए हैं, जबकि 690 लोग स्थानीय हैं। यानी कि ट्रैवलर से कई गुणा अधिक स्थानीय लोग चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को कश्मीर के आठ जिलों में सभी संक्रमित मामले स्थानीय थे। इनमें अनंतनाग से 27, कुपवाड़ा से 19, बारामुला से 29, शोपियां से 35, बांदीपोरा से 15, बड़गाम से 5, पुलवामा में 14 और गांदरबल में 4 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक कुलगाम में 308 संक्रमित मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा कुपवाड़ा में 235, अनंतनाग में 217, श्रीनगर में 193, बारामुला में 190, शोपियां में 125, पुलवामा में 106 मामले सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में जम्मू में 124, रामबनमें 137 मामले सक्रिय हैं।


गुरुवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 289 मामले से खासतौर पर कश्मीर में सामुदायिक संक्रमण फैलने के संकेत मिले हैं। कश्मीर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। इसके अलावा कई इलाके इसकी चपेट में हैं। वहीं श्रीनगर में आज यानी कि शुक्रवार को 65 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed