फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Corona infected figures exceed 30 thousand in Jammu and Kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार, राजभवन का एक माली भी संक्रमित

Thu, 20 Aug 2020 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Aug 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Corona infected figures exceed 30 thousand in Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के दो कर्मचारियों, 23 सीआरपीएफ जवानों, दो पुलिसकर्मियों, एसएमजीएस अस्पताल जम्मू के एक डाक्टर, एक फार्मासिस्ट, राजभवन जम्मू से एक माली समेत जम्मू कश्मीर में बुधवार को 708 कोरोना के नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 102 और कश्मीर से 606 मामले शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 30034 पहुंच गया है। इसमें 6965 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 1491 और कश्मीर से 5474 मामले हैं। इस बीच पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में 11 और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। प्रदेश में अब तक 573 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर से ही 531 मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


कटड़ा वैष्णो धाम में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 23 सीआरपीएफ के जवान, दो श्राइन बोर्ड कर्मी और दो पुलिस कर्मी हैं। श्राइन क्षेत्र से लगातार संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। अब तक संक्रमित मामलों में कई पुजारी, पंडित और कर्मचारी शामिल हैं। राजभवन जम्मू में 59 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिसमें एक माली संक्रमित पाया गया। जिला जम्मू में 41 नए संक्रमित मामलों में 12 ट्रैवलर और 29 अन्य वर्ग के हैं। इसमें मुट्ठी, जानीपुर, सैनिक कालोनी, बाहुफोर्ट, छन्नी, डिग्यिाना, प्रीत नगर आदि से 11 लोग पूर्व के कोराना संक्रमित मामलों के संपर्क में आने से पीड़ित हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कनक मंडी, सतवारी, सुंजवां, नानक नगर, नगरोटा, तालाब तिल्लो, सुभाष नगर, अरनिया, रिहाड़ी, जवाहर नगर, न्यू प्लाट से 14 नए संक्रमित मामले सामने आए। श्रीनगर में एक ही दिन में सर्वाधिक रिकार्ड 229 संक्रमित मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें 218 लोग स्थानीय वर्ग से हैं। बारामूला से 35, पुलवामा से 24, बड़गाम से 88, अनंतनाग से 48, कुलगाम से 19, शोपियां से 10, कुवपाड़ा से 43, बांदीपोरा से 48, गांदरबल से 62, राजोरी से 4, कठुआ से 4, उधमपुर से 2, रामबन से 2, सांबा से 10, डोडा से 3, पुंछ से 1, रियासी से 34 और किश्तवाड़ से 1 संक्रमित मामला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 2694 लोग निगरानी में लिए
जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना के 2694 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 421057 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 42323 लोगों को घर पर क्वारंटीन, 6965 लोगों को आइसोलेशन, 44417 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 326780 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक जम्मू संभाग से 42 और कश्मीर से 531 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


611 लोगों ने कोरोना को मात दी
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 611 संक्रमित लोगों ने बुधवार को कोरोना को मात दी। इसमें जम्मू संभाग से 175 और कश्मीर संभाग से 436 लोग शामिल हैं। अब तक प्रदेश में 22497 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 5116 और कश्मीर संभाग से 17381 मरीज शामिल हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed