फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 60 year old man from Srinagar died of Covid 19

Coronavirus in Jammu Kashmir: घाटी में कोरोना से एक और मौत, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2,858 हुई

Thu, 04 Jun 2020 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi,  60 year old man from Srinagar died of Covid 19
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। आज यानी कि गुरुवार को कश्मीर संभाग में एक संक्रमित की मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश में सेना के 11 जवान, बीएसएफ का एक जवान, सीआरपीएफ का एक जवान, एक एयरफोर्स कर्मी और दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


बुधवार को पाए गए 139 संक्रमितों के साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 2,858 हो गई है। इनमें से 1,816 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग के 532 और कश्मीर संभाग के 1284 मामले हैं। इस बीच राहत यह रही कि प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों से 54 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। अस्पताल से छुट्टी पाने वालों में जम्मू से एक और बाकी कश्मीर संभाग के हैं।
विज्ञापन


जम्मू जिले में संक्रमित आए 10 मामलों में सेना के सात जवान, एक सीआरपीएफ जवान और दो पुलिस कर्मी भी हैं। इसमें जगती निवासी पुलिसकर्मी 25 मई को श्रीनगर से लौटा था। 27 मई को बीमार हुआ और 28 को उसका सैंपल लिया गया। बुधवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

संक्रमित मामलों में सेना के दो और बीएसएफ का एक जवान शामिल

सांबा में आए तीन संक्रमित मामलों में सेना के दो और बीएसएफ का एक जवान शामिल है। बाहरी राज्यों से उधमपुर में ड्यूटी पर लौटे सेना के दो जवान और एक एयरफोर्स कर्मी भी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। दो जवान ट्रेन से उधमपुर और एक जवान हवाई यात्रा कर जम्मू पहुंचा था। तीनों के कोरोना टेस्ट जम्मू में हुए थे।

इसके अलावा जम्मू संभाग के नए मामलों में पुंछ में 10, राजोरी में 4 और उधमपुर-सांबा में 3-3 मामले आए हैं। उधर, बारामुला में सबसे ज्यादा 27, शोपियां में 24, श्रीनगर में 14, पुलवामा में 13, कुपवाड़ा में 10, बांदीपोरा में नौ, बडगाम में 6, गांदरबल में 3, कुलगाम में दो और अनंतनाग में सिर्फ एक मामला सामने आया।   

इस बीच अनंतनाग जिला पुलिस लाइन के 20 पुलिस कर्मियों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासनिक क्वारंटीन से छुट्टी दी गई। दूसरी ओर श्रीनगर में घरेलू हिंसा के एक मामले में कोविड पॉजिटिव आरोपी को हिरासत में लेने पर 7 पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed