फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 5th death in Jammu Kashmir

Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना वायरस से पांचवीं मौत, 70 वर्षीय मरीज ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 17 Apr 2020 01:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi,  5th death in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में आज यानी कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से पांचवीं मौत हुई है। 70 वर्षीय मरीज ने कश्मीर संभाग के मेडिकल कॉलेज बेमिना में अंतिम सांस ली। उधर, सेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय सेना में अभी तक आठ संक्रमित मामले होने की पुष्टि हुई है। जिनमें से 2 डॉक्टर और 1 नर्सिंग सहायक शामिल हैं। चार अन्य संक्रमितों की सेहत में सुधार हो रहा है। वहीं लद्दाख में मिले एक संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब वह पूरी तरह से ठीक है और ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

विज्ञापन


वहीं, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में जम्मू-कश्मीर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के करीब चालीस जवानों को क्वारंटीन किया गया है। जिले के एक एसआई का बेटा संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। इसके बाद सुरक्षा के तौर पर उसके परिवार वालों और अधिकारी के साथ काम करने वाले सहयोगी 40 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया।

विज्ञापन


अब एसआई के सैंपल लिए जाएंगे। अब सबकी नजर रिपोर्ट पर टिकी हुई है। एसएसपी एएस दिनकर ने कहा कि जिले में कोई भी पुलिस कर्मी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कश्मीर में गुरुवार को 14 नए संक्रमित मिलने से जम्मू-कश्मीर में कोरोना मरीजों की संख्या 314 तक पहुंच गई है। जम्मू संभाग से कोई नया मामला नहीं आने से यहां लोगों ने राहत की सांस ली है। कश्मीर में कोरोना संक्रमण के तेजी से सामने आ रहे मामलों से प्रभावित क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है।

अब तक कश्मीर संभाग में 260 और जम्मू में 54 मामले हैं। कश्मीर में गुरुवार को दो मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया। इनमें श्रीनगर व बांदीपोरा से एक-एक मरीज शामिल हैं। श्रीनगर के स्किम्स से पिछले तीन दिन में आठ मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है।

कश्मीर संभाग के बडगाम जिले का एक पुलिसकर्मी भी कोराना संक्रमित पाया गया है। वह आईआरपी 3 बटालियन में तैनात है और इन दिनों बेमिना इलाके में ड्यूटी दे रहा था। वह श्रीनगर इलाके में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के संपर्क में आया था। अब जवान के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed