फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 27 year old male died in SMHS Hospital Srinagar

Coronavirus in Jammu Kashmir: घाटी में एक और मौत, अब तक 33 लोगों की गई जान, कुल संक्रमित 2605

Tue, 02 Jun 2020 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Jun 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 27 year old male died in SMHS Hospital Srinagar
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। कश्मीर संभाग में आज यानी कि मंगलवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या 33 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 2605 है।

विज्ञापन


बता दें कि कुपवाड़ा का एक नागरिक(27 वर्षीय) जिसे कल यानी कि सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी मौत हो गई है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पी नामग्याल समेत कोरोना से सोमवार को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में चार लोगों की मौत हुई थी। इनमें से जम्मू संभाग से एक और कश्मीर के दो मामले थे।
विज्ञापन



 

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर

दूसरी ओर माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा से माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। इसके लिए श्राइन बोर्ड ने भी अंदरखाते तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में दर्शनी ड्योढ़ी सहित बाण गंगा क्षेत्र में चेतक भवन में चिकित्सा शिविर शुरू किया है। इसमें सोमवार को 50 घोड़ों और उनके चालकों के कोरोना सैंपल लिए गए, ताकि बाद में कोई खतरा न रहे।

श्राइन बोर्ड के मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर अभी जारी रहेगा, ताकि यात्रा में शामिल होने वाले सभी घोड़ा चालकों और घोड़ों के सैंपल एकत्र किए जा सकें। वैष्णो देवी यात्रा के लिए भवन मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 4500 घोड़ा चालक सेवाएं देते हैं।

जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने को लेकर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब 450 घोड़ा चालकों की पहचान की गई है जिनकी बोर्ड सेवाएं लेगा। इसी कड़ी में चेतक भवन में चिकित्सा शिविर लगाया गया है। इसमें सभी घोड़ों और उनके चालकों की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed