{"_id":"5ea183488ebc3e90813be74a","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-latest-news-in-hindi-more-corona-positive-case-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: जम्मू संभाग में एक और कश्मीर में मिले 26 नए संक्रमित, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या हुई 434","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: जम्मू संभाग में एक और कश्मीर में मिले 26 नए संक्रमित, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या हुई 434
Thu, 23 Apr 2020 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आज यानी कि गुरुवार को घाटी में 26 नए मामले सामने आए हैं। वहीं जम्मू संभाग में भी एक नया संक्रमित पाया गया है। इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 434 हो गई है। इसमें से 377 मामले कश्मीर व 57 मामले जम्मू संभाग के हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कश्मीर संभाग में बुधवार को 27 नए संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 25 संक्रमित श्रीनगर के स्किम्स में और 2 चेस्ट डिजीज (सीडी) अस्पताल में मिले थे। इनमें शोपिया से 14, बांदीपोरा से 7, कुपवाड़ा से 4, बारामुला और अनंतनाग से एक-एक मामला शामिल है। चिंताजनक यह है कि 27 नए मामलों में शोपियां जिले के सभी 14 मामले एक ही गांव हिरपुरा के हैं। मंगलवार को भी इसी गांव में आठ संक्रमित पाए गए थे। पहले भी 12 मामले यहीं पर ट्रेस किए गए थे।
विज्ञापन
बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर के 41 मामलों के बाद शोपियां के हिरपुरा गांव में सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। शोपियां में कुल 46 संक्रमित मामले पाए गए हैं, जिनमें से 44 एक्टिव हैं, जबकि दो ठीक हो चुके हैं। 44 सक्रिय मामलों में से 34 हिरपुरा गांव के हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य निदेशक, कश्मीर डॉ. समीर मट्टू का कहना है कि बांदीपोरा जिले के गुंड जहांगीर गांव के एक ही परिवार के 11 लोग पहले से संक्रमित थे। इनके संपर्क में आने से गांव के अन्य लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एक हफ्ते बाद कश्मीर में संक्रमित अचानक बढ़े
कश्मीर में एक हफ्ते बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को कश्मीर संभाग में एक साथ 27 मामले आए, जो पिछले एक हफ्ते में सबसे अधिक हैं। इससे पहले 21 अप्रैल को कश्मीर संभाग में 11, 20 अप्रैल को 18, 19 अप्रैल को 8, 18 अप्रैल को 13, 17 अप्रैल को 14 और 15 अप्रैल को 18 लोग संक्रमित पाए गए थे।
गांव वालों का आरोप- सैनिटाइज करने केवल एक बार आई टीम
उधर, हिरपुरा गांव में बढ़ रहे मामलों को स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं। गांव के सरपंच एजाज अहमद शेख ने बताया कि सबसे पहले गांव के चार तब्लीगी संक्रमित पाए गए गए थे। बावजूद इसके प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। एजाज के अनुसार, संक्रमित मामले सामने आने के बाद गांव को केवल एक बार प्रशासन के लोग सैनिटाइज करने आए थे। इसमें भी गंदे पानी का छिड़काव किया गया। दिल्ली के मरकज में शामिल होने वाले लोगों के वानी मोहल्ला को अच्छे से सैनिटाइज नहीं किया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन यहां लॉकडाउन को सफल बनाने में भी नाकाम रहा है। सिर्फ कुछ मेडिकल टीमें आती हैं और संक्रमित मरीजों के परिवार वालों को ले जाती है।