{"_id":"60a11079e20e151a7c5b0788","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-covid-19-lack-of-equipment-and-medicines-used-to-treat-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हारेगा कोरोना: बाजार में इन दवाइयों का टोटा, लिम्सी के बदले दी जा रही जिम्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हारेगा कोरोना: बाजार में इन दवाइयों का टोटा, लिम्सी के बदले दी जा रही जिम्सी
Sun, 16 May 2021 06:00 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 06:00 PM IST
सार
शहर के बख्शीनगर, गांधीनगर, पुराने शहर, जानीपुर सहित अन्य क्षेत्र में दवाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है। कोरोना संक्रमितों के परिजन ऑक्सीमीटर, विटामिन सी, डी की टेबलेट खरीदते दिखते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर सहित सभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से मरीजों के साथ-साथ परिजनों को परेशानी हो रही है। मेडिकल स्टोर पर आक्सीफ्लो मीटर, विटामिन डी और सी की टेबलेट की कमी है। वहीं ऑक्सीमीटर 14 से 17 सौ के बीच में मिल रहा है।
विज्ञापन
होम आइसोलेट कोरोना मरीज, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है उनके लिए वर्तमान में ऑक्सीफ्लो मीटर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, सरकार द्वारा कोरोना किट मुहैया करवाने के बाद ऑक्सीमीटर की उपलब्धता मांग के अनुरूप ही चल रही है।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर अलग-अलग दाम पर ऑक्सीमीटर मिल रहे हैं। 14 से 16 सौ रुपये के बीच ऑक्सीमीटर खरीदे जा रहे हैं। पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने वाले विक्की कुमार ने कहा कि हर दुकान पर अलग-अलग दाम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी तो शुक्र है मिल रहा है, दस दिन पहले तो दुकानों पर मिल ही नहीं रहे थे। वहीं एक अन्य मरीज के परिजन ने कहा कि डॉक्टर विटामिन सी और डी टेबलेट का सुझाव देते हैं। बाजार में विटामिन सी की टेबलेट लिम्सी काफी अच्छी और सस्ती मानी जाती है। इस टेबलेट का एक पत्ता 23 रुपये में मिलता है, लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता नहीं होने से दुकानदार जिम्सी दे रहे हैं, जिसके एक पत्ते की कीमत 45 से 54 रुपये में मिल रही है।
ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया