{"_id":"6088065f6e4539031b34aaf3","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-covid-19-corona-testing-on-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण: रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क दिखे तो चेतावनी नहीं चालान कटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण: रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क दिखे तो चेतावनी नहीं चालान कटेगा
Tue, 27 Apr 2021 06:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 27 Apr 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने कोरोना टेस्टिंग तेज कर दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों का टेस्ट अनिवार्य किया गया है। वहीं रेलवे परिसर में बिना मास्क वालों को अब चेतवानी नहीं दी जाएगी, बल्कि पांच सौ रुपए का चलान कटेेगा। रेलवे प्रबंध ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। हालांकि अब कोविड संक्रमण बढ़ने के कारण बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे निदेशक सुधीर सिंह ने कहा कि प्लेटफार्म पर कोविड टेस्टिंग पहले ही थी, लेकिन अब संख्या के साथ सक्रियता बढ़ाई है। जिन यात्रियों के पास कोविड निगेटिव रिपोर्ट होती है, उनका टेस्ट नहीं होता है। स्टेशन पर सैनिटाइजिंग अभियान शुरू किया है। प्लेटफार्म, परिसर और रेलवे कॉलोनियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। स्टेशन प्लेटफार्म और परिसर में यात्रियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर 35 प्रतिशत तक यात्री हुए कम
कोविड संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। वर्तमान में 35 प्रतिशत के करीब यात्रियों की संख्या घटी है। इसके कारण फ्लाइट की संख्या भी घटने लगी है।
विज्ञापन
जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हो रही है। रनवे का काम पूरा होने के बाद 20 अप्रैल से 23 फ्लाइट थी, लेकिन यात्रियों की कमी से अब दिन में 18 से 20 फ्लाइट ही हैं। एयरपोर्ट पर कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट नहीं करवाना होगा।
ये भी पढ़ें...