{"_id":"60a11d43c2a6b16026378f32","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-b1-617-variant-60-percent-of-uk-strain-cases-were-reported-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बढ़ते संक्रमितों और मौतों के पीछे ये वेरिएंट है, मार्च में यूके स्ट्रेन के 60 प्रतिशत थे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बढ़ते संक्रमितों और मौतों के पीछे ये वेरिएंट है, मार्च में यूके स्ट्रेन के 60 प्रतिशत थे मामले
Sun, 16 May 2021 06:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 06:55 PM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर ने हर आयु वर्ग के लोगों को अपने चपेट लिया है। डॉ.शशि सुधन ने कहा कि अब तक जम्मू संभाग से 434 नमूने एनसीडीसी को भेजे गए हैं, जिनमें से 64 नमूनों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में रोज करीब तीन से चार हजार मरीज मिलने और प्रतिदिन 50 से अधिक मौते की वजह बी.1.617 वेरिएंट है। प्रदेश में इस वेरिएंट होने की पुष्टी हुई है। प्रिंसिपल गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू डॉ. शशी सूदन ने इसे स्वीकार किया है। यह वेरिएंट अप्रैल में 5.8 प्रतिशत से 38 प्रतिशत तक बढ़ा है, जिसके कारण प्रदेश में प्रतिदिन मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन
डॉ. शशि सुधन शर्मा ने कहा कि जम्मू संभाग में कोरोना सैंपल के नूमनों की जांच जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने एनसीडीसी नई दिल्ली के साथ की। इसके बाद मिली नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार जम्मू संभाग में मार्च महीने में 60 प्रतिशत कोरोना मामले ब्रिटेन स्टेन के कारण हुए थे। जबकि अप्रैल में यूके स्ट्रेन के मामले 47 प्रतिशत तक कम हुए, लेकिन बी.1.617 वेरिएंट के मामलों में 5.8 प्रतिशत से 38 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई ।
विज्ञापन
यहां यह उल्लेख करना उचित है कि कोविड के प्रकार को एक विशिष्ट भौगोलिक स्थान से उत्पन्न होने के लिए देखा गया है और समय के साथ विश्व के अन्य स्थानों पर जाने में भी सक्षम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया