फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona warriors sent people out of crisis due to renunciation said Lt. Governor Manoj Sinha

कोरोना योद्धाओं ने त्याग भावना से लोगों को संकट से बाहर निकाला: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

Sun, 17 Jan 2021 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
Corona warriors sent people out of crisis due to renunciation said Lt. Governor Manoj Sinha
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना योद्धाओं ने निस्वार्थ भाव से काम किया है। त्याग सेवा भावना से प्रदेश के लोगों को संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई है। कोविड वैक्सीन आने के बाद अब हम कोविड के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की ओर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद भी कोरोना योद्धाओं को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। उप-राज्यपाल शनिवार को जीएमसी में कोविड वैक्सीन के राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने आज के दिन को कोविड महामारी लड़ाई में एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि टीका का इंतजार खत्म हो गया है। कोविड महामारी मानवता और सरकारों के लिए बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती से बाहर निकलना कठिन था। लेकिन डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और दूसरे लोगों के सहयोग से कोरोना वैक्सीन संभव हो पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी अगले 14 दिन तक पूरे एहतियात बरतें। इस दिन को आने वाली पीढ़ियों के लिए याद रखा जाएगा। मानवता की सर्वोच्च में कोरोना वारियर्स ने आगे रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। जम्मू-कश्मीर कोविड की लड़ाई में प्रभावी नियंत्रण करने में सफल रहा है। कोविड महामारी के दौरान अब तक करीब 20 बैठकों में जम्मू-कश्मीर के उच्चाधिकारी शामिल हुए हैं और अधिकांश में प्रधानमंत्री खुद जुड़े रहे हैं। कोविड टीकाकरण वैज्ञानिकों को सम्मान है, जिन्होंने भारत को दुनिया का सबसे सस्ता टीका बनाकर दिया है। टीकाकरण में भविष्य में बाधाएं आएंगी, लेकिन हमें अफवाहों और दूसरी चुनौतियों से बचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उप-राज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद, मुख्य सचिव बीवी सुब्रहमण्यम, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू, जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रेणु शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed