फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

लॉकडाउन को हलके में ले रहे लोग

विज्ञापन
corona virous
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन को लोग हलके में ले रहे हैं। जिस क्षेत्र में कोई कोरोना पॉजिटिव मामला आता है वहां के लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। लॉकडाउन में दी जाने वाली छूट के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकानदारों को केवल अपनी दुकानदारी की चिंता है। सामाजिक दूरी से उनका कोई लेना देना नहीं है। सांबा जिला प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं बरती जाने कारण लोग शाम को मार्गों पर सैर करते देखे जा सकते हैं। जिले के घगवाल कस्बे के आसपास के क्षेत्र के लोगों में भय जरूर बना है। घगवाल के टपियाल क्षेत्र के छन्नी समोत्रां व रतनपुर सुराडा के निकटवर्ती गांव सोलाह में लोग घरों में ही दुबके रहे। यहां के एक-एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे। दुकानें बंद रहीं, छूट के दौरान भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। वहीं क्वांरटीन केंद्र नोनाथ में रखे गए 48 लोग जो विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं, परेशान हैं। क्योंकि वह लोग दस दिन से क्वारंटीन केंद्र में रह रहे हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव आए दोनों व्यक्ति 29 अप्रैल को ही आए थे। यही नहीं क्वारंटीन केंद्र में एक साथ रहने, नहाने के साथ शौचालय में आने जाने को लेकर भी वह लोग काफी भयभीत हैं। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग के लोग भी उनके संपर्क में आए थे। उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुल मिला कर घगवाल क्षेत्र के लोगों व क्वारंटीन केंद्र में रखे गए लोगों में काफी दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

-------
आयुष विभाग ने लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी
सांबा। जिले की पंचायत पटयाड़ी काटलां में आयुष विभाग के निदेशक मोहन सिंह के निर्देश पर चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. बांधना डोगरा की देखरेख में आयोजित शिविर में सरपंच जगराम शर्मा भी मौजूद थे। लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली करीब 120 लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में डॉ. पूजा शर्मा, सुपरवाइजर फार्मेसिस्ट राज कुमार शर्मा ने लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयों के लाभ बताए कि कैसे आप इनका सेवन कर कोरोना से बच सकते हैं। संवाद

------------
तीन लोगों को क्वारंटीन में रखा
अखनूर। कोरोना महामारी पर लॉकडाउन में फंसे तीन लोगों के घर आने पर प्रशासन ने तीनों को गांव संगानी नर्सिंग कॉलेज में क्वारंटीन में रखा है।
जानकारी के अनुसार लुधियाना में मजदूरी करने गए क्षेत्र के तीन लोग घर वापसी पर प्रशासन ने तीनों को क्वारंटीन के लिए नर्सिंग कॉलेज संगानी में रखा है। इस पर उन्हें पूरा समय होने के बाद घरों में भेजा जाएगा। हालांकि क्षेत्र में एक प्रसूता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अखनूर अस्पताल के 24 कर्मचारियों, जिसमे पांच डॉक्टर शामिल रहे, उन्हें भी क्वांरटीन किया गया था। इसमें 19 का यहीं पर क्वांरटीन किया गया। इस पर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed