{"_id":"5e9f414e8ebc3e90807fceae","slug":"corona-virous-samba-news-jmu208399292","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा इतिहास छिपाने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा इतिहास छिपाने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के बाहर से अपने पैतृक गांव पहुंचे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन लोगों ने अपना यात्रा इतिहास छिपाया। केस सांबा और घगवाल थाने में दर्ज किया गया है
पुलिस के अनुसार राधे शाम पुत्र छज्जू राम निबासी जतवाल जयपुर से अपने पैतृक गांव जतवाल, शाम लाल पुत्र देव राज निवासी मंगू चक, राजपुरा जयपुर से गांव मंगू चक और अशोक सिंह पुत्र चुन्नी लाल निवासी सताह अहमदाबाद से गांव सताह पहुंचा है। उक्त तीनों व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की मदद से तुरंत घगवाल में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। वे आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों में लिफ्ट लेकर घर पहुंचे। उन्होंने लापरवाही और दुर्भावनापूर्ण तरीके से संक्रामक बीमारी कोविड-19 के प्रसार को बढ़ावा दिया, अपनी यात्रा के इतिहास को छिपाया, विभिन्न निषिद्ध हॉट स्पॉट क्षेत्रों को पार किया और दूसरों के जीवन को जोखिम में डालने का प्रयास किया है।
----------------
इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विजयपुर में हो रहा है लॉकडाउन का उल्लंघन
विजयपुर। कोरोना को लेकर इस समय लॉकडाउन चल रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस भी लोगों को घरों मे रहने के लिए जागरूक कर रही है। उसके बावजूद भी विजयपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विजयपुर बाजार में लोग इस तरह से घूम रहे हैं जैसे कोरोना विदेश में ही हो। यहां सब ठीक है। क्षेत्र के रमेश कुमार, तीर्थ राम, अमन कुमार, सुभाम सिंह, दीक्षा कुमारी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बाद मामला दर्ज किया जाए। क्योंकि इस समय लॉकडाउन के कारण सरकार और लोगों का करोड़ों, अरबों रुपये का नुकसान हो रहा है। उसके बावजूद भी लोग घरों से बाहर नहीं जा रहे हैं। मगर इन चंद लापरवाह लोगों के कारण कोरोना को बढ़ावा मिल रहा है। विजयपुर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि इन लोगों को चेतावनी के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-----------
प्रशासन ने नहीं दी किसी प्रकार की ढील
अखनूर। केंद्र सरकार की तरफ से कुछ रियायतें देने की घोषणा के बावजूद भी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन ने किसी प्रकार की ढील नहीं दी। प्रशासन और पुलिस ने लॉकडाउन के बीच सख्ती की। इस पर कई जगहों पर नाकाबंदी की। बाजरों में लोगों की आवाजाही रोजमर्रा की तरह से कम रही। वहीं पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहन चालकों के चालन काटे। लॉकडाउन पर पुलिस ने सख्ती बरती। बाजारों और ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर नाकेबंदी की गई। सरकारी कार्यालय भी खुले, मगर कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही। संवाद
--------------
पुलिस हुई सख्त, बिना मतलब घर से बाहर निकलने वालों को भेजा वापस
परगवाल। लॉकडाउन-2 के चलते पुलिस ने क्षेत्र में सख्ती बढ़ा दी है। घर से बिना काम के बाहर निकलने वालों को चेतावनी देकर वापस भेजा जा रहा है। परगवाल पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर लगाए गए नाके पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं। किसी जरूरी काम वालों का नाम पता और मोबाइल नंबर नोट कर आने जाने दिया जा रहा है। परगवाल के मुख्य बाजार में भी गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा लॉकडाउन से बाहर रखी गई दूध सब्जी और किराना की दुकानें तय समय में ही खोलने और बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद