{"_id":"5e9741f18ebc3e6fec33a06a","slug":"corona-virous-samba-news-jmu2079896163","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा इतिहास छिपाने पर एक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा इतिहास छिपाने पर एक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से मंगु चक, राजपुरा में घर पहुंचने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जो विभिन्न प्रतिबंधित रेड जोन को पार कर घगवाल पहुंचा था।
एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच अंबाला से घगवाल आ रहे एक व्यक्ति की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल पुलिस ने उसका पता लगाया। उसका नाम स्वर्ण सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी मंगू चक, राजपुरा, घगवाल है। उसे तुरंत स्वास्थ्य विभाग की सहायता से क्वारंटाइन सेंटर शिवम रिजॉर्ट घगवाल में भेज दिया गया है। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वह हरियाणा के अंबाला से आवश्यक वस्तुओं को ले आ रहे एक ट्रक में लिफ्ट लेने के बाद घर पहुंचने की कोशिश कर रहा था। उक्त व्यक्ति जानता है कि यह बीमारी जीवन के लिए खतरनाक है, लेकिन इसके बावजूद उसने अंबाला, हरियाणा से घगवाल तक की यात्रा करके लापरवाही, दुर्भावना से यह हरकत की है। अपने यात्रा इतिहास को छिपाते हुए विभिन्न रेड जोन को पार किया है, जिससे उसकी जान को खतरा है। वहीं वह अपने परिवार के सदस्यों और बड़े पैमाने पर आम जनता के लिए भी खतरा है। उक्त व्यक्ति ने मानव के लिए खतरनाक और संक्रामक बीमारी कोविड-19 के प्रसार को लापरवाही और दुर्भावनापूर्ण तरीके से बढ़ावा दिया है। उसके खिलाफ घगवाल पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।