फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

हाथ सैनिटाईज

विज्ञापन
corona virous
सांबा के जिला आस्पताल की ओपीडी के मुख्य गेट पर स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के हाथ सैनिटाईज करते हुए - फोटो : SAMBA
सांबा। प्रधानमंत्री की ओर से लॉकडाउन में की गई बढ़ोतरी पर अब जिला प्रशासन की ओर से भी सख्ती की जा रही है। जिले के सीमावर्ती गांवों की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरियर को बंद कर दिया जाता है। सतर्क पुलिस के जवान हर आने जाने वालों की पूछताछ कर रहे हैं। जरूरी काम को जाने वालों को ही अनुमति दी जाती है। पुलिस की ओर से भी कस्बे में बिना काम के घूमने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कई बाइक चालकों की बाइक जब्त की गई, कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाला है। दुकानदारों को भी सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-----
फोटो
मरीजों के हाथ साफ करने बाद दिया जा रहा प्रवेश
सांबा। कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से कडे़ प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए ओपीडी के मुख्य गेट पर खडे़ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्पताल के अंदर जाने वाले लोगों के हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश की इजाजत दे रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में कम ही मरीज पहुंच रहे हैं। केबल महिला रोग विशेषज्ञ के पास ही अधिक महिलाएं पहुंच रही थीं। अस्पताल में तैनात डॉ. भारत भूषण वर्मा ने बताया कि लोग भयभीत होकर आ रहे हैं। छोटी से तकलीफ होने पर वह अस्पताल का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में उन्हें चेकअप कर तसल्ली करने के बाद ही भेजा जा रहा है। अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट इंदिरा भटियाल ने लोगों से अपील की है कि जरूरी हो तो अस्पताल पहुंचें। अन्यथा घरों मे ही रहें, ताकि कोरोना की जंग को जीता जा सके।
विज्ञापन

----
गांवों की सुरक्षा का उठाएं जिम्मा
सांबा। भाजपा नेता अरुण शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह गली मोहल्लों और गांवों की सुरक्षा का जिम्मा उठाएं। नरेश अंबा के साथ गुड़ा सलाथिया क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सरपंच जितेंद्र सिंह के निर्देश पर युवाओं ने बुदवाल टी प्वाइंट, जहां से लोगों का आना जाना है जो कम से कम 25 गांव का लिंक है। वहां युवाओं ने नाका लगाया है। अज्ञात व्यक्ति बिना किसी कारण के प्रवेश नहीं कर सकता है। युवक लॉकडाउन कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकाबला कर रहे हैं। शर्मा के अनुसार यह कदम जिले के लिए बहुत उपयोगी है। प्रत्येक गांवों में हर गांव को इस तरह के कदम उठाने होंगे। जो पुलिस के लिए राहत का काम करेंगे और इससे कोरोना वायरस फैलने को कम करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, गुलशन लाल, परवीन कुमार, गोपाल कृष्ण, ओमकार सिंह और दिनेश सिंह संबयाल भी उनके साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed