फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

आरएस पुरा उपजिले में दुकानें खोलने के मामले में असमंजस की स्थिति

विज्ञापन
corona virous
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में कस्बों के बाजार लॉकडाउन के चलते दुकानें खोलने के मामले में इन दिनों असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किराना, सब्जी, फल, मेडिकल स्टोर आदि कई दिन से जरूर खुलते हैं। दूसरी सामग्री की दुकानें जिसमें हार्डवेयर इलेक्ट्रिशियन, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स आदि शामिल हैं, के लिए अभी तक कोई दिन निर्धारित नहीं किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आरएस पुरा और मीरां साहिब कस्बे में हार्डवेयर की दुकान जरूर खुल गई। मीरां साहिब कस्बे में हार्डवेयर की दुकान तय किए गए समय के मुताबिक खुली रहीं। कस्बे में खुली हार्डवेयर की दुकान पुलिस द्वारा बंद करा दी गई। आरएस पुरा एमसी के उप चेयरमैन राकेश का कहना है कि हमने तो दुकानें खोली थीं लेकिन कोई सरकारी आदेश नहीं होने पर पुलिस द्वारा बंद करा दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लिखित में दिया जाना चाहिए ताकि कोई असमंजस न रहे।
विज्ञापन

एसडीएम रामलाल शर्मा ने बताया कि उनके पास कोई लिखित में आदेश नहीं आया था और फोन पर ही भवन निर्माण में प्रयोग लाए जाने वाले सामान की दुकान खोले जाने के लिए जरूर कहा गया। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा प्रशासन द्वारा शीघ्र ही लिखित में निर्देश जारी किया जाएगा, ताकि असमंजस की बनी स्थिति स्पष्ट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed