फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

बिना काम के घरों से बाहर निकले वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन ने दिखाई सख्तीl

विज्ञापन
corona virous
ヤतहसीलदार वाहन चालकों से पूछताछ करते हैंヤ - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। लॉकडाउन के बीच बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोगों पर प्रशासन द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वह सरकार के नियमों का पालन करते हुए घरों में ही रहें। बुधवार को तहसीलदार ने कस्बे के कई क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से अपील की कि वे घरों में ही रहें। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों से सख्ती के साथ पूछताछ की गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि वह घरों में ही रहें। तहसीलदार ने लोगों से कहा कि कोरोना खतरनाक बीमारी है। इससे हम तभी बच सकते हैं। जब हम घरों में रहेंगे। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी उनके साथ थे। इस दौरान इन लोगों से पूछताछ करने के बाद ऐसे लोगों को ही आगे जाने दिया गया जो जरूरी कार्य के लिए आ जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन है, लेकिन पूरे क्षेत्र में कुछ ऐसे हैं जो बेवजह घरों से निकल रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा अब इन लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

फोटो
डॉक्टरों-स्वास्थ्य कर्मियों का आरती कर किया सम्मान
आरएस पुरा। सामाजिक संस्था के सुरेश चंजोतरा की देखरेख में उपजिला अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का बुधवार को आरती करने के साथ उन पर फूल डालकर सम्मानित किया गया। सुरेश चंजोतरा ने कहा कि भगवान के बाद डॉक्टर उनके रूप में सेवा की भावना से इस समय दिन-रात कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज है कि उनके द्वारा किए कार्य को सम्मान दिया जाए और भगवान उनकी लंबी आयु करने के साथ परिवार में सदा सुख समृद्धि बनाए रखे|
विज्ञापन

ȤæðÅUæð
SßæS‰Ø, ÂéçÜâ âȤæ§ü ·¤×ü¿æçÚUØô´ ·¤ô ç·¤Øæ â×æçÙÌ
आरएस पुरा। भाजपा के सुचेतगढ़ मंडल प्रधान गार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में स्वास्थ्य, पुलिस, सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल चौधरी ने कहा कि लॉक डाउन के कारण जहां लोग घरों में हैं वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी तथा मीडिया के लोग मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। देश इन लोगों का आभारी रहेगा। इन लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी, उप चेयरमैन राकेश गुप्ता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। सात्विक निर्माण संस्था ने सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस स्टेशन, एसडीएम कार्यालय, सब्जी मंडी, एटीएम सहित प्रमुख चौराहों को सैनिटाइज किया। संस्था के प्रधान डॉ. करण भगत की अध्यक्षता में चल रहे इस अभियान की लोगों ने प्रशंसा की है।
संस्था प्रधान ने कहा कि 'कोरोना को हराना है' उसी अभियान के तहत कस्बे को सैनिटाइज किया जा रहा है। कस्बे के सभी वार्ड को सैनिटाइज करने के बाद गांव-गांव में जाकर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा विशेष मशीनें तैयार की गई हैं जो कम समय में अधिक से अधिक क्षेत्र को सैनिटाइज कर सकती हैं।

इस मौके पर सरपंच बीना देवी, नायब सरपंच कुलदीप सिंह कप्पा, पंच प्रवीण सिंह पिंका, पवन शर्मा, सुदेश कुमार, अनीता देवी, प्रवीण कुमारी, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह, बिशंबर सिंह, सत्यनारायण सिंह, बलकार सिंह ने वार्डों में छिड़काव कराया। मीरां साहब क्षेत्र में पंच चंद्र प्रकाश मोनू की अध्यक्षता में थाने, कुलियां पुलिस पोस्ट सहित कई गांवों में भी छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed