फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona virous

जम्मू संभाग की तुलना में कश्मीर में 16 गुणा ज्यादा मौतें

विज्ञापन
corona virous
जम्मू। कश्मीर में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ है। पिछले दस दिन में घाटी के विभिन्न जिलों में 52 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है, जो जम्मू संभाग की तुलना में 16 गुणा अधिक है। जम्मू संभाग में 3 संक्रमित मरीजों की ही मौत हुई है। इस दौरान कश्मीर में 1760 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं और जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 408 है। कश्मीर में ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हुई है। यहां अब तक 36 लोग मारे जा चुके हैं। जिले में कुल 1396 पाजिटिव मामलों में से 311 ट्रैवलर और 1085 अन्य वर्ग से शामिल हैं। जिले में 895 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला बारामुला दूसरे नंबर पर प्रभावित हुआ है। यहां मौजूदा 645 पाजिटिव मरीज सक्रिय हैं और अब तक जिले में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। कश्मीर में प्रतिदिन औसतन 5-6 मौतें हो रही हैं। कुलगाम में 265 सक्रिय मामले हैं और यहां अब तक 17 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा शोपियां में 223 सक्रिय मामले हैं और यहां 14 लोगों की मौत हो चुकी है। अनंतनाग में 12 लोगों की मौत हुई है और यहां 160 सक्रिय कोरोना संक्रमण के मामले हैं। बड़गाम में 11 लोगों ने दम तोड़ा है और यहां 201 सक्रिय मामले हैं। जम्मू संभाग में जिला जम्मू में सबसे अधिक 9 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed